National Cancer Survivors Day 2022: कैंसर के इलाज के बाद की तकलीफों से बचने के लिए मरीजों को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

कैंसर से लड़ाई जीतने वाले ऐसे ही लोगों के सम्मान में प्रति वर्ष जून महीने में कैंसर सर्वाइवर्स डे (National Cancer Survivors Day 2022) मनाया जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 6, 2022 2:58 PM IST

National Cancer Survivors Day: कैंसर की बीमारी पीड़ित व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्तर पर तोड़ सकती है क्योंकि, अधिकांश प्रकार के कैंसर जानलेवा साबित होते हैं। वहीं, कई बार लोगों को कैंसर वाले अंगों को काटकर  निकालने की सलाह दी जाती है जिसकी वजह से पीड़ितों को भविष्य में विकलांगला के साथ जीवन बिताना पड़ सकता है। लेकिन, वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो इस घातक बीमारी का सामना करते हैं और योद्धाओं की तरह इसे हरा भी देते हैं। कैंसर से लड़ाई जीतने वाले ऐसे ही लोगों के सम्मान में प्रति वर्ष जून महीने में कैंसर सर्वाइवर्स डे (National Cancer Survivors Day 2022) मनाया जाता है। हर साल जून महीने के पहले रविवार से कैंसर सर्वाइवर्स डे से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन स्टार्ट हो जाता है और देशभर में इस गम्भीर और घातक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक बनाने और कैंसर को हराने वालों के प्रेरणात्मक जीवन के बारे में अन्य लोगों को बताने और उन्हें भी मोटिवेट करने जैसे कार्यक्रम किए जाते हैं।

इलाज के बाद कैंसर मरीजों को क्या करना चाहिए?

कैंसर के इलाज के दौरान जहां मरीजों को अपना विशेष ख्याल रखना पड़ता है। वहीं, इलाज के बाद भी कैंसर मरीजो को कई बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि,कैंसर के इलाज के कुछ समय बाद इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स दिखायी दे सकते हैं। कई बाद कुछ महीनों या वर्षों के बाद भी कुछ ऐसी समस्याएं मरीजों को महसूस हो सकती हैं जो कैंसर के ट्रीटमेंटकी प्रक्रिया से जुड़ी हों या उसके प्रभाव के तौर पर दिखायी देती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स कुछ विशेष प्रकार की सावधानिया बरतने की सलाह देते हैं जैसे-

  • इलाज के बाद और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी अपने डॉक्टर के सम्पर्क में लगातार बने रहें। रूटीन चेकअप्स और फॉलो-अप्स के अलावा भी अपने चिकित्सक, सर्जन और हेल्थ-सपोर्टिंग स्टाफ से अपने स्वास्थ्य में होने वाले बदलावों  के बारे में चर्चा करते रहें।
  • जैसा कि तम्बाकू का सेवन कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ा सकता है इसीलिए, कैंसर का रिस्क कम करने के लिए कैंसर ट्रीटमेंट के बाद तम्बाकू का सेवन ना करें।
  • कैंसर ट्रीटमेंट के बाद स्वास्थ्य और शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में भी चर्चा करें और डॉक्टर की मदद से स्थिति को हैंडल करने के लिए तैयार रहें।
  • संतुलित डाइट (Balanced Diet) और अनुशासनभरी हेल्दी लाइफस्टाइल (healthy lifestyle post cancer treatment) का पालन करें।
  • कैंसर के इलाज के बाद भी कई बार लोगों को दोबारा उसी प्रकार का कैंसर हो जाता है। इसीलिए कैंसर के ट्रीटमेंट के बाद भी लोगों को उन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए जो कैंसर के फिर से उभरने के संकेत हो सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source