दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती, इस बीमारी का करा रहे हैं इलाज

70-80 दशक के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की अचानक तबीयत खराब होने से उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय अभिनेता निमोनिया और फेफड़ों में एक पैच होने की समस्या से ग्रस्त हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 30, 2021 6:14 PM IST

Naseeruddin Shah Health News: 70-80 दशक के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Veteran actor Naseeruddin Shah) की अचानक तबीयत खराब होने से उन्हें मुंबई के खार स्थित हिंदुजा हॉस्पिटल (Hinduja hospital, Khar) में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय अभिनेता को कथित तौर पर निमोनिया (Naseeruddin Shah suffering from Pneumonia) और उनके फेफड़ों में एक पैच होने का पता चला है। मंगलवार को ही नसीरुद्दीन शाह को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज (Naseeruddin Shah Health News) चल रहा है।

अभिनेता के मैनेजर ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, वह दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकीय देखरेख में हैं। उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल लाया गया था। उसके फेफड़ों में एक पैच पाया गया है, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वर्क फ्रंट का बात करें तो नसीरुद्दीन शाह आगामी फिल्म 'मारीच' में दिखाई देंगे। नवोदित ध्रुव लाठेर द्वारा निर्देशित, 'मारीच' में तुषार कपूर, अनीता हसनंदानी, राहुल देव और दक्षिण अभिनेत्री सीरत कपूर भी हैं।

निमोनिया क्या है? (What is pneumonia) 

न्यूमोनिया (Pneumonia) फेफड़ों में होता है। यह एक बैक्टीरियल और माइक्रोबियल इंफेक्शन होता है। अब तक बुजुर्गों और छोटे बच्चों को निमोनिया की समस्या बहुत होती थी, लेकिन अब पहले जैसा नहीं रहा है। आज कोरोना काल में वयस्कों को भी निमोनिया की शिकायत हो रही है। निमोनिया फेफड़ों में होता है, जिसके कारण लंग्स में सूजन की समस्या हो जाती है। दवाओं के साथ ही आप इसका इलाज घरेलू नुस्खों से भी किया जा सकता है, लेकिन इससे पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लें।

निमोनिया के संकेत और लक्षण

  • लगातार खांसी और बलगम आना। बलगम का रंग हरा, पीला या खूनी रंग का भी हो सकता है।
  • खांसी आने से सीने में चुभन वाली दर्द महसूस करना। इससे सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है।
  • अचानक शरीर का तापमान बढ़ जाता है। बुखार होने पर पसीना आना या फिर ठंड लग सकती है।
  • भूख में कमी, ऊर्जा में कमी, हद से ज्यादा थकान महसूस करना। निमोनिया से ग्रस्त लोगों में अक्सर थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं भी देखी जाती हैं।
  • बहुत तेजी से या फिर धीमी गति से सांस लेना। सीने में कफ जमा होने की वजह से भी सांस लेने में तकलीफ बढ़ जाती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.