... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 17, 2018 8:35 PM IST
Acts as natural remedy to treat toenail fungus – Dip a cotton ball in garlic oil and dab it over the toenail fungus to treat it naturally. The presence of allicin, an antifungal compound in garlic inhibits the fungal growth, thereby aiding in the treatment of fungal infection naturally [3].
जब बात खूबसूरती की हो तो उसमें चमकदार और सुंदर नाखून भी अपनी एक अहमियत रखते हैं। साफ-सुथरे नाखूनों की चाहत हर किसी होती है और कई लोगों की चाह पूरी भी होती है लेकिन सब लोग इतने खुशनसीब नहीं होते । कई लोगों के नाखून कुछ इन्फेक्शन के कारण भद्दे तो दिखते ही हैं उसके साथ ही उनमें दर्द भी महसूस होता है।
एक और एक से ज्यादा नाखूनों में होने वाले फंगल इन्फेक्शन को नेल इंन्फेक्शन कहा जाता है । इनकी शुरूआत नाखूनों के अंदर, पीले और सफेद धब्बों से होती है। यह दर्दनाक होते हैं और इन्हें नज़रअंदाज़ करने के परिणाम गंभीर हो सकते हैं। इसके कारण आपके नाखूनों का रंग भी फीका पड़ने लगता हैं। आज हम आपको पता रहे नेल इंफेक्शन को ठीक करने में मददगार कुछ घरेलू उपचारों के बारे में -
1.टी-ट्री ऑयल
यह एंटी-फंगल और एंटीसेप्टिक तत्वों से भरपूर तेल हैं जो नाखूनों के इन्फेक्शन को दूर करने में सहायता करते हैं। टी-ट्री ऑयल को नारियल तेल में मिलाकर इन्फेक्शन वाली जगह पर लगाना है और कुछ देर बाद उसे ब्रश से हल्का-सा रगड़कर साफ कर दें।
2.सेब का सिरका
इसमें एसिडिक प्रॉपर्टी पाई जाती है जो बैक्टीरिय़ा को खत्म करने में मदद करती है, इसके लिए आपको सेब के सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर उसमें नाखूनों को कुछ देर के लिए डूबोकर रखना है ।
3. नींबू का रस
नींबू के रस का प्रयोग इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह एंटी-फंगल होने के साथ एंटीसेप्टिक्स से भी भरपूर होता है जो नाखूनों के संक्रमण को दूर रखता है। तो नींबू का ताज़ा रस इंफेक्शन वाले नाखून पर लगाएं और कुछ देर बाद उसे गर्म पानी से धोकर साफ कर लें ।
4.संतरे का तेल
इसमें एंटी-फंगल प्रॉपर्टी पाई जाती है जो नाखूनों के संक्रमण को दूर करती है । बस आपको संतरे के तेल को संक्रमित नाखून पर लगाना है जिससे आपको इसके बेहतर परिणाम हासिल होंगे ।
चित्र स्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.