
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 29, 2019 9:00 PM IST
नाखून की सेहत को पहचानें, उसकी रंगत से। © Shutterstock
नाखून हेल्दी हैं या नहीं यह इन्हें देखकर आसानी से पता लगाया जा सकता है। सख्त, ब्रिटल, ड्राई, खुरदुरे नाखून (Nail Health) हैं, तो समझ लीजिए कि उनकी सेहत अच्छी नहीं है। कुछ लोगों के नाखून बहुत जल्दी टूट जाते हैं, यह भी बताता है कि आपके नाखून कमजोर हैं। यदि नाखूनों का रंग फीका है, वह पीले दिखते हैं, तो आपको शरीर में खून की कमी है। नाखूनों के कमजोर होने (Nail Health) और टूटने की समस्या आम बात है।
किसी के भी नाखून कभी भी खराब हो सकते हैं। नाखून तब रूखे, डल, सख्त और बेजान होने लगते हैं, जब आप डाइट में पौष्टिक तत्वों, कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में शामिल नहीं करते हैं। महिलाएं हाथ-पैरों को सुंदर बनाने के लिए मैनिक्योर-पैडीक्योर कराती हैं, लेकिन नाखूनों की देखभाल (Nail Health) करना भूल जाती हैं। नाखूनों के अलग-अलग रंग जैसे व्हाइट, पीला, पिंक आदि आपकी सेहत की तरफ इशारा करते हैं। नाखूनों के बदलते रंग (colour of nails) देखकर बीमारियों के लक्षणों को पहचाना जा सकता है।
कई बार नाखूनों पर सफेद धब्बे दिखाई देते हैं। ये धब्बे धीरे-धीरे इतने बढ़ जाते हैं कि नाखून सफेद दिखने लगते हैं। ये धब्बे शरीर में जिंक और विटामिन बी की कमी को दर्शाते हैं। चना इन दोनों का बड़ा ही बेहतर स्रोत है। ज्वार, बाजरा से भी इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। सफेद रंग के नाखून लिवर से संबंधित बीमारियों जैसे हेपेटाइटिस की ओर भी इशारा करते हैं।
नाखूनों का रंग पीला होने का कारण फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। ये थायरॉइड, डायबिटीज, सिरोसिस और फेफड़ों से संबंधित जैसी गंभीर बीमारियों का लक्षण हो सकते हैं। अगर नाखूनों का रंग पीला है या उनकी पर्त सफेद है, तो यह शरीर में एनीमिया के लक्षण हो सकते हैं। नाखूनों का पीलापन पीलिया के लक्षण की तरफ भी इशारा करता है। यदि आपके नाखून अधिक पीले नजर आते हैं, तो डॉक्टर से जरूर मिलिए।
- हेल्दी रहें नाखून, इसके लिए डायट में कैल्शियम भरपूर रूप से शामिल करें। नेलपॉलिश को अधिक दिनों तक नाखूनों पर ना लगा रहने दें। ज्यादा समय के लिए नाखून पर नेलपॉलिश लगा रहने से नाखूनों की सतह खराब होने लगती है। नाखून बदरंग और अस्वस्थ होने लगते हैं।
- हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों आदि का सेवन करें। जूस पिएं। खूब पानी पिएं। बेजान नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन ए और ई को अपने आहार में जरूर शामिल करें। बायोटिन, कैल्शियम पैंटोथेनिक एसिड और जिंक वाले खाद्य पदार्थ ज्यादा लें। इसके लिए सोयाबीन, अंडे की सफेदी, टोफू और पालक आदि ज्यादा मात्रा में खाएं।
Nail Care Tips : नाखूनों को हेल्दी और चमकदार बनाने के उपाय