पेरिटोनियल कैंसर से पीड़ित हैं नफीसा अली, जानें कारण, लक्षण और इलाज

पेरिटोनियल कैंसर पेट के ऊपरी हिस्से के ऊतकों के पतली परत के अंदर विकसित होता है जो गर्भाशय, ब्लैडर व रेक्टम को प्रभावित करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 20, 2018 12:51 PM IST

अभिनेत्री, कांग्रेस नेता और सोशल एक्टिविस्ट नफीसा अली कैंसर से पीड़ित हैं। इस बात को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके बताया। उन्हें पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर है, जिसका वो इलाज करा रही हैं। ओवेरियन कैंसर के बारे में तो आपने बहुत सुना और पढ़ा होगा, पर क्या आप पेरिटोनियल कैंसर के बारे में जानते हैं? यह कैंसर बहुत ही कम देखने व सुनने में आता है।

सोनाली बेंद्रे को हुए मेटास्टेसिस कैंसर को कितना जानते हैं आप ?

क्या है पेरिटोनियल कैंसर

यह पेट के ऊपरी हिस्से के ऊतकों के पतली परत के अंदर विकसित होता है। यह गर्भाशय, ब्लैडर व रेक्टम को प्रभावित करता है। इपथिकल कोशिकाओं से बनी आकृति को पेरिटोनियल कहा जाता है। यह ऐसे द्रव्य का निर्माण करता है जिससे पेट के अंदर के अंग आसानी से गतिविधि कर सकें। पेरिटोनियल कैंसर ओवरी के कैंसर की तरह दिखता है लेकिन इसमें ओवरी भी शामिल होती है। ओवरी की सतह इपथिकल कोशिकाओं से बनी है इसलिए पेरिटोनियल कैंसर ओवरी के कैंसर से मिलता-जुलता है। इसे इपथिकल कैंसर के नाम से भी जाना जाता है।

इलाज

इसके लक्षण ओवरी कैंसर से मिलते-जुलते होते हैं। इलाज भी ओवरी कैंसर की तरह ही किया जाता है। साथ ही जिन महिलाओं को अनुवांशिकता के कारण ओवरी कैंसर का खतरा होता है, उनमें पेरिटोनियल कैंसर होने का भी खतरा बढ़ जाता है। पेरिटोनियल कैंसर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा होता है। जिन महिलाओं को ओवरी कैंसर होता है, उनमें अपने आप पेरिटोनियल कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ती उम्र में भी इसके होने की संभावना ज्यादा होती है।

लंग कैंसर अवेयरनेस मंथ : दिखें जब ये लक्षण भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है फेफड़ों का कैंसर

पहचानना है मुश्किल

पेरिटोनियल कैंसर के लक्षणों को शुरुआती अवस्था में पहचान पाना संभव नहीं है। जैसे-जैसे ये लक्षण बढ़ते जाते हैं, वैसे ही महिलाओं में समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

लक्षण

पेट में दर्द, गैस, सूजन व ऐंठन, हल्का भोजन लेने के बाद भी पेट में भारीपन महसूस होना, चक्कर आना, डायरिया, कब्ज, बार-बार यूरिन की समस्या, भूख कम लगना, अचानक से वजन बढ़ना व कम होना, असमान्य रूप से योनि से रक्तस्राव होना, सांस में कमी आदि लक्षण नजर आएं तो तुंरत डॉक्टर से संपर्क करें। यह पेरिटोनियल कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

निदान

पेरिटोनियल कैंसर के निदान के लिए डॉक्टर पहले आपके चिकित्सी इतिहास की जांच करेगा। फिर वह आपकी शारीरिक जांच के जरिए आपको होने वाली समस्याओं क बारे में पता लगाने की कोशिश करेगा। जरूरत पड़ने पर वह कुछ जांच भी करा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source