इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट से नफीसा अली ने सभी को कर दिया उदास, कैंसर की तीसरी स्‍टेज पर हैं अभिनेत्री

इरफान खान, सोनाली बेंद्रे और आयुष्मान खुराना की पत्नी के बाद अब नफीसा भी इस मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : November 17, 2018 8:22 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि वे कैंसर से जूझ रही हैं। इस खबर के बाद से ही उनके फैन बहुत उदास हो गए हैं। अपनी पोस्‍ट में ही उन्‍होंने यह भी खुलासा किया कि वे कैंसर की तीसरी स्टेज पर पहुंच चुकी है। इरफान खान, सोनाली बेंद्रे और आयुष्मान खुराना की पत्नी के बाद अब नफीसा भी इस मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोनिया गांधी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें - कैंसर का भी कारण बन सकता है अकेलापन, जानें इसके बारे में सब कुछ

नफीसा अली यूं तो बंगाली हीरोइन हैं लेकिन उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ आई फिल्म मेजर साब, ऋतिक रोशन की फिल्म गुजारिश और धर्मेंद्र की फिल्म यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय किया है। यह भी पढ़ें – सीजनल डिसऑर्डर से हैं परेशान, ये नई थेरेपी करेगी आपकी मदद

ये लिखा है पोस्‍ट में

सोनिया गांधी के साथ खींची गई तस्‍वीर शेयर करते हुए नफीसा अली ने अपनी पोस्‍ट में लिखा है कि बस अभी अपनी दोस्‍त से मिली हूं, जिन्‍होंने मुझे जल्‍दी ठीक होने के लिए दुआएं दी हैं। अभी हाल ही में पता चला कि मैं कैंसर की तीसरी स्‍टेज पर हूं।

View this post on Instagram

Just met my precious friend who wished me luck & to get well from my just diagnosed stage 3 cancer .

A post shared by nafisa ali sodhi (@nafisaalisodhi) on

इससे पहले सोनाली बेंद्रे को होने वाले कैंसर की खबर ने उनके फैन्स को काफी दुखी कर दिया। वहीं जब इरफ़ान खान के कैंसर से ग्रस्त होने की खबर सामने आई, तो दुनिया भर में उनके फैंस को भी झटका लगा। दोनों के फैन्स उनकी सेहत में सुधार के लिए दुआएं मांगने लगे। अब ऐसे में नफीसा की ये खबर फिल्म जगत के लिए बेहद बुरी खबर है और उनके फैंस को उदास करने वाली है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source