Myrrh Oil Benefits: सूजन, सिरदर्द, त्वचा के रोगों से बचाए हरड़ का तेल, जानें इस तेल के बेमिसाल 6 फायदे

हरड़ (Harad Benefits) में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। हरड़ के चूर्ण के अलावा इसका तेल भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। जानें, हरड़ के तेल (Harad oil) के बेमिसाल फायदों के बारे में यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 13, 2020 8:47 AM IST

Myrrh Oil Benefits: हरड़ के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह त्रिफला चूर्ण (Triphala) में भी इस्तेमाल किया जाता है। हरड़ (Harad Benefits) में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। हरड़ के चूर्ण के अलावा इसका तेल भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हरड़ का तेल (Harad oil) आपको किसी भी आयुर्वेदिक या राशन की दुकान पर मिल जाएगा। हरड़ का तेल (myrrh essential oil benefits) निकालने के लिए स्टीम डिस्टिलेशन प्रॉसेस को अपनाया जाता है। यह भूरे रंग का होता है और इसमें मिट्टी सी खुशबू आती है।

हरड़ (Myrrh) का उपयोग लंबे समय से पारंपरिक चीनी चिकित्सा और आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है। वैज्ञानिक अब इस तेल के संभावित उपयोगों के लिए परीक्षण कर रहे हैं। वो पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे यह तेल दर्द, संक्रमण और त्वचा के घावों को ठीक करने के लिए उपयोगी होता है। जानें, हरड़ के तेल से होने वाले सेहत लाभ (Myrrh Oil Benefits) क्या-क्या हैं...

1 त्वचा के लिए है हेल्दी हरड़ का तेल

हरड़ का तेल (Health Benefits of Myrrh Oil) त्वचा पर होने वाले घावों और इंफेक्शन को दूर करने का बेहतरीन इलाज है। कई शोध भी किए जा रहे हैं कि कैसे हरड़ का तेल त्वचा के लिए हेल्दी (Harad oil is health for skin) होता है। मानव त्वचा कोशिकाओं पर हुए एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन में पाया गया कि हरड़ युक्त एसेंशियल ऑयल ब्लेंड किस तरह से घावों को ठीक करने में मददगार साबित हुआ है।

2 दर्द और सूजन करे कम

सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। इन समस्याओं का भी इलाज छिपा हुआ है हरड़ के तेल (Harad oil Benefits) में। इस तेल में ऐसे यौगिक होते हैं, जो ओपियोड रिसेप्टर्स के साथ तालमेल बिठाकर मस्तिष्क को बताते हैं कि आप दर्द में नहीं हैं। हरड़ का तेल इंफ्लेमेटरी केमिकल्स के उत्पादन को भी रोकता है, जो सूजन और दर्द का का कारण बनते हैं।

3 हरड़ का तेल है शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट

यह तेल (Myrrh Oil Benefits in hindi) एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होता है। एंटीऑक्सिडेंट एक कम्पाउंड है, जो ऑक्सीडेटिव क्षति का मुकाबला करता है। फ्री रैडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेटिव क्षति के कारण उम्र बढ़ने (aging) और कुछ बीमारियों के होने का खतरे बढ़ जाता है।

त्वचा पर लगाएं नारियल तेल से बना बॉडी लोशन, जानें बनाने की विधि

4 कैंसर सेल्स ना बढ़ने दे

टेस्ट-ट्यूब अध्ययन बताते हैं कि हरड़ का तेल लिवर, प्रोस्टेट, ब्रेस्ट और त्वचा से संबंधित कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को मारने या धीमा करने में मदद (Harad ke tel ke fayde) कर सकता है। हालांकि, लोगों में इसका परीक्षण नहीं किया गया है।

5 सन्सक्रीन की तरह करता है काम

एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन में पाया गया कि एसपीएफ 15 सन्सक्रीन में हरड़ का तेल (Benefits of Myrrh Oil) इस्तेमाल करने से पराबैंगनी किरणों (ultraviolet rays) को रोकने में काफी प्रभावी होता है। ऐसा प्रभाव हरड़ तेल रहित सन्सक्रीन लगाने पर नहीं देखा गया।

6 दांतों को रखे स्वस्थ

हरड़ के तेल से आप अपने दांतों को भी साफ कर सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों के हानिकारक बैक्टीरिया का खात्मा करते हैं। इससे आप ऑयल पुलिंग करें या फिर ब्रश पर इस तेल को लागकर दांतों को साफ करें। इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व मसूड़ों में होने वाली सूजन को भी कम करता है।

करें हरड़ का सेवन, यौन समस्याओं के साथ वजन भी करे कम

Coconut Oil For Skin: चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source