
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 29, 2023 10:09 AM IST
कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जो उन लोगों को भी हो जाती हैं जो लोग अपनी लाइफस्टाइल को बिल्कुल मेंटेन करके रखते हैं जैसे रोज नियमित रूप से एक्सरसाइज करना और सही डाइट रखना। इन बीमारियों में ज्यादातर ऑटोइम्यून कंडीशन्स का नाम आता है, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली की खराबी से जुड़ी बीमारियां होती हैं। सामंथा रुथ प्रभु भी ऐसी ही एक ऑटो इम्यून डिजीज (स्व-प्रतिरक्षित) रोग से जूझ रही हैं। इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए सामंथा रुथ प्रभु बहुत मेहनत करती हैं और अपनी डाइट का भी बहुत खास ध्यान रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अपनी ऑटोइम्यून डिजीज को मैनेज करने के लिए जिम में मेहनत करती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर जिम का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में यह भी लिखा कि वे ऑटोइम्यून कंडीशन से निपटने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट ले रही हैं। सामंथा अपनी डाइट के बारे में पहले भी कई बार अपने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बता चुकी हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि वे अपने ब्रेकफास्ट में फ्रूट्स व अंडे ही रखती हैं।
मायोसाइटिस ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं। मायोसाइटिस में शरीर की मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती हैं। ऐसा आमतौर पर तब होता है, जब हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली में कुछ खराबी हो जाती है और यह शरीर की हेल्दी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लग जाती है। हालांकि, ऐसा प्रतिरक्षा प्रणाली क्यों करती है, इसके बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं मिल पाई है।
जैसा कि मायोसाइटिस एक ऑटोइम्यून कंडीशन है इसलिए इसका कोई इलाज नहीं है। हालांकि, दवाओं की मदद से इसके लक्षणों को कंट्रोल करके रखा जा सकता है। इसके इलाज में स्टेरॉयड व अन्य इम्यूनोसप्रासांट्स दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को दबा कर रखती हैं और इससे कोशिकाएं नष्ट होने से बच जाती हैं।
मांसपेशियों में दर्द होना मायोसाइटिस का सबसे शुरुआती लक्षण होता है। अगर आपको मांसपेशियों में दर्द महसूस हो रहा है और यह धीरे-धीरे गंभीर होता जा रहा है, तो यह मायोसाइटिस का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा मायोसाइटिस में मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती है, जिसके कारण बार-बार गिरने व फिसलने जैसे लक्षण भी देखे जा सकते हैं।