
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 25, 2021 1:29 PM IST
Muscles Fatigue: मसल्स फटीग एक ऐसी समस्या है जो जिम जाकर वर्कआउट करने वालों में काफी अधिक पायी जाती है। इस स्थिति में एक्सरसाइज की शुरूआत में तो मसल्स काफी मज़बूत और शक्तिशाली महसूस होते हैं लेकिन, कुछ समय बाद मांसपेशियों में दर्द, कमज़ोरी और तकलीफ महसूस होने लगती है। वहीं, कोरोना महामारी के दौरान बुज़ुर्गों में मसल्स फटीग की समस्या दूसरों की तुलना में बहुत अधिक देखी जा रही है। इस तरह की समस्याओं के कारण उनके लिए रोज़मर्रा के काम जैसे चलना-फिरना और हल्की-फुल्की एक्सरसाइजेस करना भी मुश्किल हो जाता है। (Muscles Fatigue causes and symptoms)
यूनिवर्सिटी ऑफ मैसेच्यूसेट्स (A University of Massachusetts) के शोधकर्ताओं ने स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ (School of Public Health and Health Sciences) की टीम के साथ लम्बे समय से एक अध्ययन कर रहा है और यह समझने के प्रयास किए गए कि मसल्स फटीग या मांसपेशियों में कमज़ोरी की समस्या किस तरह 70 साल से अधिक उम्र के लोगों की शारीरिक गतिविधियों को किस तरह प्रभावित करता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, मसल्स फटीग इस बात का संकेत (What do muscles fatigue indicate) है कि पीड़ित व्यक्ति की मांसपेशियां धीरे-धीरे कमज़ोर हो रही हैं और उनकी कार्यक्षमता घट रही है। मसल्स फटीग के कई कारण हो सकते हैं जैसे-
मसल्स फटीग (Muscle fatigue) शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। इस समस्या के प्रारंभिक लक्षणों के तौर पर मांसपेशियों मे दर्द और थकान महसूस होती है, वहीं मसल्स फटीग के कुछ महत्वपूर्ण लक्षण ये समस्याएं भी हैं-