Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आम समझा तो मांसपेशियों का दर्द भी बन सकता है बड़ी बीमारियों का कारण, कहीं यही गलती तो नहीं कर रहे आप

Muscle pain: मांसपेशियों में होने वाला दर्द कई बार आम नहीं बल्कि किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है, जिसे इग्नोर करना काफी परेशान कर देने वाली स्थिति बन सकता है और इसे गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

आम समझा तो मांसपेशियों का दर्द भी बन सकता है बड़ी बीमारियों का कारण, कहीं यही गलती तो नहीं कर रहे आप

Written by Mukesh Sharma |Updated : June 21, 2024 4:21 PM IST

Causes of muscle pain that you should not ignore in hindi: शरीर में होने वाला दर्द वैसे तो कोई भी आम नहीं होता है, क्योंकि वह शरीर के अंदर छिपी किसी न किसी छोटी-मोटी समस्या का ही संकेत देता है। लेकिन शरीर में कई हिस्सों में होने वाले दर्द हो सकते हैं, जो कई बीमारियों का संकेत देते हैं। मांसपेशियों का दर्द भी कुछ इसी प्रकार का होता है और इस दर्द को ज्यादातर लोग आम बीमारी समझ लेते हैं जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि मांसपेशियों का दर्द काफी परेशान कर देने वाली स्थिति हो सकता है, जिसे इग्नोर करना आपको काफी ज्यादा परेशान भी कर सकता है। अगर आपको या आपके परिवार में किसी को लंबे समय से मांसपेशियों का दर्द हो रहा है, तो बार-बार पेन किलर लेने की आदत छोड़ दें। क्योंकि अगर बार-बार दर्द हो रहा है, तो यह किसी अंदरूनी बीमारी का ही संकेत हो सकता है, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। जानें मांसपेशियों में दर्द रहने के पीछे किन बीमारियों का हाथ हो सकता है -

1. शारीरिक तनाव ज्यादा बढ़ना

मानसिक तनाव भी कई बार मांसपेशियों में दर्द का कारण बन सकता है, लेकिन शारीरिक तनाव बढ़ना गंभीर मांसपेशी का दर्द पैदा कर सकता है। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है, क्योंकि जब शारीरिक तनाव बढ़ता है, तो उसके कारण मसल पेन व क्रैंप्स होने लगते हैं और इस कारण से मांसपेशियों में दर्द होना लगता है।

2. हार्ट से जुड़ी समस्याएं

बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी है, हार्ट से जुड़ी समस्याएं कई गंभीर समस्याओं को पैदा करने के साथ-साथ कई बार मसल पेन जैसी सामान्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है। जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है, उन्हें कई बार मसल पेन की समस्या भी हो सकती है, जिसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

Also Read

More News

3. किडनी से जुड़े रोग

अगर आपकी किडनी में किसी प्रकार की समस्या है, तो इसके कारण भी किडनी से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है, तो इसके कारण मांसपेशियों में डैमेज शुरू हो जाता है और इस कारण से दर्द भी होने लगता है। इसलिए अगर आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर पा रही है, तो यह किडनी की बीमारी भी हो सकती है, जिसे इग्नोर न करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. शरीर में पानी की कमी

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होना भी मांसपेशियों में दर्द व अन्य समस्याएं पैदा करने वाले सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हो सकता है। अगर आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है, तो इसके कारण मांसपेशियों को पर्याप्त मात्रा में तरल नहीं मिल पाता है और मसल पेन शुरू हो जाता है। खासतौर पर ऐसा गर्मियों के मौसम में ज्यादा देखा जाता है।