
Also Read
Muscles Pain
Which vitamins Cause Muscle Cramps : आज के समय में लोगों को कई तरह की दिक्कतें होने लगी हैं। इसका कारण न सिर्फ खराब लाइफस्टाइल, बल्कि गलत खानपान भी होता है। हम में से कई लोग आजकल ऐसी चीजें खाने लगे हैं, जिसमें बिल्कुल भी पोषण नहीं होता है। इस तरह के आहार का सेवन करने से आपके शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिसमें कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। इन दिक्कतों में मांसपेशियों में दर्द की परेशानी शामिल है। जी हां, मांसपेशियों में दर्द का कारण कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इस लेख में हम आपको किन पोषक तत्वों की कमी से मांसपेशियों में दर्द होता है, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं किन विटामिन की कमी से मांसपेशियों में दर्द होता है?
शरीर में विटामिन डी की कमी से कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं, यह एक एंटीरैचिटिक विटामिन है जो शरीर के स्ट्रक्चर में कैल्सीफिकेशन को बढ़ावा देने में प्रभावी है। अगर हमारे शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में विटामिन डी की पूर्ति बहुत ही जरूरी है। इसकी पूर्ति के लिए आप अपने आहार में दूध, दही, मीट-मछली जैसी चीजों को जोड़ें। यह विटामिन डी का अच्छा सोर्स है। इसके अलावा आप कुछ समय धूप में भी बैठ सकते हैं।
मांसपेशियों के अलावा विटामिन डी की कमी से अन्य परेशानियां हो सकती हैं, जो निम्न हैं-
शरीर में विटामिन बी की कमी से मसल्स में दर्द हो सकता है। इसमें आठ विटामिन शामिल हैं, जो खाने को ऊर्जा में परिवर्तित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन्हें संयुक्त रूप से विटामिन बी कॉम्प्लेक्स कहा जाता है। विटामिन बी की कमी का प्रभाव आपके शरीर में मौजूद विशिष्ट बी विटामिन की कमी के आधार पर भिन्न हो सकता है। मांसपेशियों में ऐंठन विटामिन बी12 की कमी से होने की सबसे अधिक संभावना होती है।
विटामिन बी12 प्राकृतिक रूप से ऐसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, जो पशु आधारित होते हैं, जैसे- मीट, मछली, मुर्गी, डेयरी उत्पाद और अंडे से इत्यादि। हालांकि, कुछ पौधे आधारित खाद्य पदार्थों में भी विटामिन बी12 की मौजूदगी होती है, जैसे- अनाज और पोषण संबंधी खमीर इत्यादि।
मांसपेशियों में दर्द होने के अलावा विटामिन बी12 की कमी होने पर अन्य तरह की दिक्कतें हो सकती हैं, जिससे आपके कई कार्य ठप्प हो सकते हैं, जैसे-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।