कोविड के बाद बच्चों में बढ़ा MIS-C बीमारी का खतरा, इन राज्यों में मिले कई केस, जानें इसके लक्षण और कारण

बीते एक सप्ताह में देश के कई हिस्सों में बच्चों में एमआईएस-सी संक्रमण की पुष्टि की गयी है। (MIS-C cases in India) कोविड संक्रमण से जुड़ी यह बीमारी क्यों बढ़ रही है, क्या हैं इसके कारण और लक्षण पढ़ें यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 4, 2021 12:14 PM IST

Multisystem Inflammatory Syndrome in child: कोविड-19 संक्रमण का खतरा अभी टला भी नहीं था कि ब्लैक फंगस (Black Fungus) ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। वहीं, एक्सपर्ट्स ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर के दौरान बच्चों में संक्रमण का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाएगा। इस बीच अब डॉक्टरों को बच्चों में एक नयी बीमारी का पता चला है। यह बीमारी है एमआईएस-सी यानी (MIS-C), इसका पहला केस साल 2020 के अप्रैल महीने में ही सामने आया था। हालांकि, उसके बाद इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के मामले सामने नहीं आए। पर अब बीते एक सप्ताह में देश के कई हिस्सों में बच्चों में एमआईएस-सी संक्रमण की पुष्टि की गयी है। (MIS-C cases in India)

क्या है एमआईएस-सी? (What is MIS-C?)

मल्टीसिस्टम इनफ्लामेट्री सिंड्रोम इन चिल्ड्रन (multisystem inflammatory syndrome in child ) बच्चों से जुड़ा एक सिंड्रोम है। कोराना काल में यह बीमारी कोविड से पीड़ित बच्चों में देखी जा रही है। वहीं, यह सिंड्रोम छोटे बच्चों, किशोर और 21 साल तक की उम्र के नौजवानों में भी देखी जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कोविड संक्रमित बच्चों को यह बीमारी हो रही है।

वहीं, ऐसे बच्चे जिनके परिवार में कोई कोविड संक्रमित व्यक्ति है उन्हें भी यह बीमारी हो रही है। रिकवर हो रहे कोविड मरीज़ों के सम्पर्क में आने वाले बच्चों में इस बीमारी के फैलने का रिस्क अधिक है। हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार एक फीसदी से भी कम मामलों में बच्चे इस बीमारी की चपेट में आते हैं। (Multisystem Inflammatory Syndrome in child or MIS-C Causes)

बच्चों में MIS-C के लक्षण क्या हैं?(Symptoms of Multisystem Inflammatory Syndrome in child)

  • अंगों मे सूजन (Organ Inflammation)
  • खून की उल्टियां
  • ब्रेन फंक्शन से जुड़ी समस्याएं
  • किडनी और पेट में सूजन
  • तेज़ बुखार (High Fever)
  • स्किन रैशेज़ और त्वचा की परत छिलना (Skin Peeling) आदि
  • थकान
  • डायरिया
  • गले में दर्द और सूजन
  •  आंखें लाल होना
  • जीभ पर लाल धब्बे
  •  पेट दर्द
  • चेस्ट पेन और सांस लेने से जुड़ी परेशानी(गम्भीर लक्षण)
  • आंखों का रंग पीला या नीला पड़ जाना (गम्भीर लक्षण)
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.