
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : February 25, 2026 3:27 PM IST
Medically Verified By: Dr. Deepanshu Gurnani
Mouth Cancer ke Lakshan: आजकल मुंह के कैंसर के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि मुंह का कैंसर, होठों, जीभ, मसूड़ों, गालों की अंदरूनी परत या गले में होने वाली कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि है। यह आमतौर पर स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (त्वचा के कैंसर का एक आम प्रकार) के रूप में शुरू होती है। तंबाकू और शराब को मुंह के कैंसर का सबसे मुख्य कारण माना जाता है। मुंह का कैंसर धीरे-धीरे बढ़ने वाली, लेकिन गंभीर बीमारी मानी जाती है। इसलिए इसके शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। अन्यथा, मुंह का कैंसर जानलेवा हो सकता है। इसलिए अगर आपको मुंह के कैंसर का कोई भी असामान्य लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। आइए, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के सीनियर कंसल्टेंट-ईएनटी, हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी (Dr. Deepanshu Gurnani, Sr. Consultant - ENT, Head & Neck Oncology) से जानते हैं मुंह के कैंसर के शुरुआत में कौन-से लक्षण नजर आते हैं?
मुंह का कैंसर कई कारणों से होता है।
तंबाकू का सेवन करने से मुंह के कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। अगर आप सिगरेट, बीड़ी, गुटखा और पान मसाले का सेवन करते हैं, तो इससे मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ता है। तंबाकू, मुंह की कोशिकाओं को लगातार नुकसान पहुंचाता है। शराब का अत्यधिक सेवन भी मुंह के कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है। जो लोग तंबाकू और शराब, दोनों का एक साथ सेवन करते हैं, उनमें इसका खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण (HPV Infection) भी मुंह के कैंसर के लिए जिम्मेदार होता है। इसलिए, ओरल हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा, लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोगों में होंठ का कैंसर अधिक देखा जाता है।
शुरुआती स्टेज में कैंसर कुछ हिस्सों तक रहता है और इलाज मिलने पर ठीक हो जाता है। देरी से पहचान होने पर यह लिम्फ नोड्स या शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।