Symptoms of Covid-19 Infection After Vaccination: वैक्सीन लगने के बाद कोविड-19 संक्रमण का लक्षण हो सकती हैं ये 4 समस्याएं, रहें सावधान

आमतौर पर इन  लक्षणों पर लोगों का ध्यान नहीं जाता और इन्हें मामूली समझकर लोग उन्हें नज़रअंदाज़ कर देते हैं। यहां पढ़ें उन लक्षणों के बारे में और इनमें से किसी भी लक्षण के दिखने के बाद डॉक्टर से सम्पर्क करें। (Symptoms of Covid-19 Infection After Vaccination)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 9, 2021 5:33 PM IST

Symptoms of Covid-19 Infection After Vaccination: कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन को ही अब तक का सबसे कारगर तरीका माना जा रहा है। हालांकि, वैक्सीन लेने के बाद भी कई लोगों को कोविड-19 संक्रमित पाया गया है। इसके पीछे कोविड-19 वैक्सीन लगाने के बाद इम्यूनिटी तैयार होने में लगनेवाला समय भी है। क्योंकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार, वैक्सीन लगने के 28 दिनों बाद एंटीबॉडीज़ का निर्माण शुरू होता है। इसी तरह एक्सपर्ट्स का यह भी दावा है कि वैक्सीन संक्रमण से 100 फीसदी सुरक्षा नहीं मिलती। हालांकि, इससे संक्रमण की संभावना, संक्रमण गम्भीर होने का डर और कोविड से मृत्यु का खतरा भी कम होता है। (Symptoms of Covid-19 Infection After Vaccination in Hindi) लेकिन, वैक्सीन लगने के बाद दिखने वाले लक्षणों के बारे में भी लोगों को सावधान रहने की सलाह एक्सपर्ट्स दे रहे हैं।

कोविड वैक्सीनेशन के बाद दिखते हैं संक्रमण ये लक्षण

कोरोना वायरस वैक्सीन लगने के बाद कोविड-19 संक्रमण हो सकता है और लोगों को इसीलिए सावधान रहना चाहिए। एक्सपर्ट्स ने उन लक्षणों की पहचान की है जो कोविड-19 की वैक्सीन लगाने के बाद संक्रमण के प्रमुख लक्षण बनती है। यूनाइटेड किंगडम से संबंधित ज़ोई सिम्पटम स्टडी ऐप द्वारा एक सर्वे किया गया। जिसमें, लोगों को विभिन्न समूहों और श्रेणियों बांटकर उनमें दिखनेवाले लक्षणों का अध्ययन किया गया। इस सर्वे में जो जानकारियां सामने आयीं उसके अनुसाक, कोविड वैक्सीन लगाने के बाद लोगों में  कुछ विशेष लक्षण दिखायी दिए। सर्वे के आधार पर यह बयान दिया गया कि, आमतौर पर इन  लक्षणों पर लोगों का ध्यान नहीं जाता और इन्हें मामूली समझकर लोग उन्हें नज़रअंदाज़ कर देते हैं। यहां पढ़ें उन लक्षणों के बारे में और इनमें से किसी भी लक्षण के दिखने के बाद डॉक्टर से सम्पर्क करें। (Symptoms of Covid-19 Infection After Vaccination)

सिर दर्द

यह सबसे पहला और प्रमुख लक्षण है जो कोविड-19 वैक्सीन लगने के बाद दिखायी देती है। इस सर्वे के अनुसार, डेल्टा स्ट्रेन संक्रमितों में यह लक्षण काफी अधिक देखा गया था। इस प्रकार के सिरदर्द में माथे के साथ कनपटी में भी दर्द देखा जा रहा है और सूजन होती है। इसी तरह मसल्स पेन और बॉडी पेन भी प्रमुख है।

सर्दी-ज़ुकाम या बहती नाक

वैक्सीन लगवाने के बाद सर्दी-ज़ुकाम से जुड़ी समस्याएं भी कोरोना संक्रमण का महत्वपूर्ण लक्षण है। इसीलिए, अगर आपको नाक से पानी बहने, नाक बहने या नाक ब्लॉक होने की समस्या हो तो डॉक्टर से सम्पर्क करें और आवश्यक टेस्ट कराएं।

छींकना

वैक्सीनेशन से पहले और बाद में भी छींक के माध्यम से वायरस का संक्रमण हो सकता है। इसी, तरह यह कोविड संक्रमण का भी एक लक्षण हो सकता है। इस सर्वे में कहा गया है कि अगर, बहुत अधिक छीकें आ रही हों तो , यह कोविड-19 संक्रमण का एक लक्षण हो सकता है।

गले में खिचखिच

गले में दर्द और खिचखिच कोविड-19 संक्रमण के शुरूआती लक्षण हैं। कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के बाद अगर आपके ये समस्याएं हों तो, आप इसे नज़रअंदाज़ ना करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source