दाद या हर्पीज़ का लक्षण हो सकती हैं ये समस्याएं

मांसपेशियों में दर्द और सिर दर्द हर्पीज़ के आम लक्षण हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 3, 2018 2:24 PM IST

हर्पीज़ का इन्फेक्शन हर्पीज़ सिंप्लेक्स वायरस  की वजह से होता है। इसकी वजह से बार-बार आपके शरीर पर दाने होने लगते हैं। हालांकि मुहांसों या दानों के ब्रेकआउट्स की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है। यह इन्फेक्शन आमतौर पर मुंह और प्राइवेट पार्ट्स को ज़्यादा प्रभावित करता है। कई लोगों को हर्पीज़ होने पर समझ नहीं आता कि वो इस समस्या से परेशान हैं तो वहीं कुछ लोगों में हर्पीज़ इन्फेक्शन के कई लक्षण दिखायी नहीं पड़ते। हर्पीज़ इंफेक्शन के विभिन्न लक्षणों के बारे में हम यहां लिख रहे हैं।

1. बुखार

मांसपेशियों में दर्द और सिर दर्द के साथ-साथ बुखार भी हो सकता है। ये दोनों तरह के हर्पीज़ के आम लक्षण हैं।

 2.खुजली और जलन 

हर्पीज़ की समस्या होने पर अक्सर रोगी को खुजली या जलन का अनुभव हो सकता है।

3.आंखों में परेशानी

कई बार हर्पीज़ सिंप्लेक्स वायरस की वजह से आंखों में भी इन्फेक्शन हो जाता है। इससे आपको धुंधला दिखना, आंखों से पानी आना, दर्द या जलन होना शामिल हैं।

4.वैजाइना में जलन

कई बार वैजाइना में घाव होने पर वहां जलन भी हो सकती है। इस तरह की परेशानी पेशाब के समय अधिक बढ़ जाती है।

5.लिम्फ ग्लैन्ड का बढ़ना

इस तरह के इन्फेक्शन से लिम्फ ग्लैन्ड या लसीका ग्रंथि बढ़ सकती है। इससे गर्दन की लसीका ग्रंथि में सूजन हो सकती है, जो दर्द और बेचैनी का कारण बन सकता है।

6.घाव

इस संक्रमण से व्यक्ति के चेहरे या प्राइवेट पार्ट्स में घाव हो सकते हैं, जो कुछ दिनों या हफ्तों का रह सकते हैं। ये पेनिस की बाहरी स्किन या योनि की आंतरिक हिस्से, गुदे, जांघ पर हो सकते हैं। इसके आलावा होंठ, चेहरे औए यहां तक की मुंह के अंदर भी घाव हो सकते हैं। इनमें पस भर सकता है और इन्हें ठीक होने में कम से कम दो हफ्ते तक का समय लग सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source