Most Common Hygiene Myths: साफ-सफाई से जुड़ी ये आदतें हो सकती है सेहत के लिए हानिकारक, जानें हाइजिन से जुड़े कॉमन मिथ्स एंड फैक्ट्स के बारे में यहां

आज हम यहां बात करेंगे साफ-सफाई यानि हाइजिन से जुड़े कुछ मिथकों के बारे में और जानेंगे उनके पीछे का सच।  (Most Common Hygiene Myths )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 20, 2021 2:57 PM IST

Most Common Hygiene Myths: कुछ दिनों पहे एक बड़े हॉलीवुड स्टार ने बयान दिया कि रोज़ नहाना ज़रूरी नहीं है। वहीं, कुछ देशों में ठंड इतनी पड़ती है कि लोग रोज़ नहाने की हिम्मत नहीं कर पाते। तो वहीं कई लोग आलस की वजह से रोज़ नहाना पसंद नहीं करते। तो वहीं कई लोग साफ-सफाई से जुड़ी अपनी आदतों के लिए जाने जाते हैं।कुछ लोगों को बार-बार हाथ धोने या दिन में कई बार ब्रश करने की आदत होती है। आज हम यहां बात करेंगे साफ-सफाई यानि हाइजिन से जुड़े कुछ मिथकों के बारे में और जानेंगे उनके पीछे का सच।  (Most Common Hygiene Myths in Hindi)

क्या आप भी करते हैं हाइजिन मिथ्स पर यकीन?

हाइजिन मिथ 1: हमेशा गर्म पानी से ही धोने चाहिए हाथ

यह बात काफी हद तक सही मानी जाती है क्योंकि, गर्म पानी से हाथों पर बैठे बैक्टेरिया नष्ट हो जाते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने भी गर्म पानी से हाथ धोने को फायदेमंद बताया है।  हालांकि, इस बात की पुष्टि करने वाले वैज्ञानिक तथ्य नहीं हैं कि गर्म पानी से बार-बार हाथ धोने से बैक्टेरिया पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। हालांकि, वैज्ञानिकों की तरफ से यह ज़रूर कहा गया है कि गर्म पानी और गुनगुने पानी से हाथ धोने से समान प्रभाव पड़ते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाथों की सफाई करते समय अच्छी तरह साबुन को मलने औऱ फिर गुनगुने पानी से हाथ धोना अधिक कारगर है। हाथों से गंदगी, धूल और बैक्टेरिया साफ करने के लिए एक्सपर्ट्स हाथों को कम से कम 2 सेकेंड तक साबुन से मलने की सलाह देते हैं।

हाइजिन मिथ 2 : जमीन पर गिरा खाना खाने से कोई बीमारी नहीं होती

अक्सर खाते-पीते समय खाना प्लेट के बाहर या ज़मीन पर गिर जाता है। कुछ लोग उस भोजन को नहीं खाते तो कुछ उसे झट से उठाकर पोंछ देते हैं और खा लेते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट्स के अनुसार इस तरह से गिरा हुआ खाना खाने सेहत के लिए ठीक नहीं।  जिन लोगों को लगता कि जमीन पर गिरने के बाद अगर खाने-पीने की चीज़ों को तुरंत उठा लिया जाए तो वह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होगा, उनके इस विचार को एक्सपर्ट्स पूरी तरह से नकार देते हैं। क्योंकि, एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जमीन पर गिरने के बाद बैक्टेरिया 5 सेकेंड से भी कम समय में आपके भोजन पर हमला कर सकता है। इसीलिए, गिरने के बाद खाने-पीने की चीज़ों को उठाकर नहीं खाना चाहिए।  (why its not safe to eat food fallen on floor)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source