
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 1, 2018 4:07 PM IST
एक वयस्क व्यक्ति को रोज 2.4 माइक्रोग्राम बी12 की आवश्यकता पड़ती है। © Shutterstock
विटामिन बी12 हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए बहुत ज़रूरी है। अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में बी12 ना मिले कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नर्वस सिस्टम और रेड ब्लड सेल्स प्रोडक्शन में बी विटामिन्स और बी12 का अहम रोल होता है। यह पाचन, मस्तिष्क के कार्यों में सहायता करने, एनीमिया को रोकने, ऊर्जा बढ़ाने और मूड में सुधार भी करते हैं। एक वयस्क व्यक्ति को रोज 2.4 माइक्रोग्राम बी12 की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन हमारी कुछ आदतें शरीर में विटामिन बी12 जैसे तत्वों की कमी की वजह बनती हैं। इस बारे में बात करते हुए डॉ. दीपक संघवी ने बताया कि भारत में विटामिन बी 12 की कमी की सबसे बड़ी वजहें क्या हैं।
1) मांसाहार या नॉन वेज ना खाना
भारत में ज्यादातर लोग शाकाहारी हैं और फल व सब्जियां ज्यादा खाते हैं। आपको बता दें कि शाकाहारी भोजन से आपको कुछ विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को प्राप्त नहीं हो पाते। यही कारण है कि भारतियों में विटामिन बी12 की कमी देखी जाती है। इसलिए आपको अंडे, मीट, और डेयरी प्रोडक्ट खाने चाहिए। हालांकि केवल शाकाहारी भोजन ही विटामिन बी12 की कमी की वजह नहीं है।
2) अल्कोहल का सेवन
कभी-कभार या वीकेंड पर ड्रिंक करना आपके विटामिन बी12 का लेवल को प्रभावित नहीं करता है लेकिन रोजाना शराब पीने से इसकी कमी हो सकती है। ज्यादा शराब पीने से पेट के अस्तर और आंतों को नुकसान पहुंचा सकती है जिससे विटामिन बी12 के अवशोषण में बाधा होती है।
3) जंक फ़ूड खाने की आदत
अधिक जंक फूड खाने से न केवल शरीर से आवश्यक पोषक तत्वों को बचाया जाता है बल्कि इससे पोषक तत्वों की कमी का जोखिम भी बढ़ता है। जंक फूड, विशेष रूप से, बैड गट बैक्टीरिया पैदा करने से जुड़ा हुआ है, जिससे आपको पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, खासकर विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।