
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 29, 2021 11:35 AM IST
Image credits by: अधिक मच्छर काटने के कारण।
Causes of Mosquito Bites: मच्छरों के काटने से मलेरिया के साथ ही स्किन की समस्या भी हो सकती है। कुछ लोगों को मच्छर अधिक काटते हैं। दिन हो या रात, मच्छर काटने से अक्सर आप भी परेशान रहते हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यदि आपको मच्छर अधिक काटते (Mosquito Bites) हैं, तो इसे नजरअंदाज ना करें। बारिश के मौसम में मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू, पीली बुखार आदि होने की संभावना (Mosquito Born Diseases) बढ़ जाती है। लेकिन, आपको बारिश, सर्दी, गर्मी किसी भी मौसम में मच्छर अधिक काटते हैं, तो इसके निम्म कारण (Causes of Mosquito Bites in Hindi) हो सकते हैं....
कुछ लोगों को शारीरिक एक्सरसाइज करने के बाद अधिक मच्छर काटते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि एक्सरसाइज करने के बाद शरीर में लैक्टिक एसिड का निर्माण अधिक होता है। लैक्टिक एसिड की तरफ मच्छर अधिक आकर्षित होते हैं। जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो पसीना अधिक निकलता है। पसीना और लैक्टिक एसिड का गंध ही मच्छरों को आकर्षित करता है।
कुछ लोगों को बहुत अधिक पसीना आता है और पसीने की दुर्गंध से भी मच्छर इंसान के शरीर की तरफ आकर्षित होते हैं, ताकि उन्हें काट सकें।
कुछ खास ब्लड ग्रुप की तरफ भी मच्छर अधिक आकर्षित होते हैं। आपका ब्लड टाइप ओ (O) है, तो हो सकता है आपको मच्छर अधिक काटें (Causes of Mosquito Bites)। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों का ब्लड टाइप ए (A) होता है, उन्हें मच्छर कम काटते हैं।
जब आप प्रेग्नेंट होती हैं, तो भी आपको मच्छर अधिक काट सकते हैं, क्योंकि इस दौरान शरीर में कार्बन डाई ऑक्साइड अधिक उत्सर्जित होता है।
शराब का सेवन करने वालों को भी अधिक मच्छर काटते हैं। शराब के सेवन से शरीर में कार्बन डाई ऑक्साइड का निर्माण अधिक होता है। इससे भी मच्छर आकर्षित होते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.