... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 26, 2018 8:39 AM IST
पंद्रह मिनट धूप में बैठने से अपने आप दूर हो जाती हैं कई बीमारियां।© Shutterstock
भले ही आपको कहीं पहुंचने की जल्दी है या हो सकता है कि त्वचा की फिक्र में आप खुद को धूप से बचाते रहे हों पर यकीन मानिए धूप इतनी भी बुरी नहीं है। सुबह की धूप तो कई औषधीय गुणों से भरी हुई है। जल्दबाजी के बीच ही अगर आप सिर्फ पंद्रह मिनट सुबह की धूप के लिए निकाल लेंगे तो यकीन मानिए आपकी कई बीमारियां तो खुद ब खुद दूर हो जाएंगी। आइए जानें क्या हैं सुबह की धूप के फायदे –
क्या कहते हैं शोध
शोध बताते हैं कि सुबह की धूप किसी दवा से कम नहीं है। हर समय यह धूप लाभ नहीं देती। सुबह की धूप के मुकाबले दोपहर की धूप हानिकारक होती है। यह धूप अल्ट्रा वॉयलट किरणों से भरी होती है जो स्किन कैंसर भी करा सकती है।
जरूरी है सुबह की धुप
सुबह अगर आप 5 मिनट के लिए भी इन किरणों को अपने शरीर पर पड़ने दें तो आपको अनगिनत लाभ मिलेंगे। जैसे कि ये किरणें सुबह आपके चेहरे और शरीर की अन्य त्वचा को चमक प्रदान करेंगे। सुबह-सुबह की किरणें आपको टैनिंग की जगह चमक देंगी।
यह भी पढ़ें – सादा और सदाबहार नाश्ता है भरवां परांठा, पेट ही नहीं मन भी हो जाएगा तृप्त
केल्शियम और विटामिन डी
जिन लोगों को हड्डियों की कमजोरी की समस्या है, कल्शियम की कमी या फिर कमर दर्द जैसी समस्या में भी सूरज की ये पहली किरणें लाभदायक होती हैं। इनमें मौजूद शुद्ध विटामिन डी आपनी हड्डियों को मजबूत बनाएंगी। घुटनों की प्राब्लम भी कम होती है।
यह भी पढ़ें - स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं खानपान की ये तीन आदतें
दूर होंगे संक्रमण
त्वचा पर रूखापन या संक्रमण है तो उसमें भी सूरज की ये किरणें लाभदायक हैं। शुद्ध एलोवेरा में हल्दी मिलाकर शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां एलर्जी हो रखी हो और केवल 15 मिनट सुबह की धूप में बैठ जाएं। 2 हफ्ते से भी कम में हर तरह की स्किन प्राब्लम दूर हो जाएगी।