Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में सूजन बढ़ा सकती हैं ये 3 गलतियां, सुबह उठते ही करने से बचें

Morning mistakes: सुबह की गई ये गलतियां आपके सेल्स में एक प्रकार का सूजन पैदा करती हैं, जो कि लंबे समय तक रह सकती है।

शरीर में सूजन बढ़ा सकती हैं ये 3 गलतियां, सुबह उठते ही करने से बचें

Written by Pallavi |Published : November 13, 2022 11:07 AM IST

Morning mistakes: क्या आपने कभी सोचा है कि किसी-किसी दिन आपको हर समय शरीर में सूजन क्यों महसूस होती है। ये कई बार आपको लगता है कि आपका वजन अचानक से बढ़ गया है। दरअसल, ये सुबह आपके द्नारा की गई गलतियों की वजह से हो सकता है। जी हां, शरीर के लिए सुबह की सही शुरुआत बेहद जरूरी है। इससे आपके ब्रेन और आपके शरीर को एक किक स्टार्ट मिलता है। इससे बॉडी का मेटाबोलिज्म, बॉवेल फंक्शन और बाकी शरीर की गतिविधियां जैसे कि बीपी और शुगर भी मैनेज होती है। पर, कुछ गलतियां इन्हें खराब कर देती हैं।

1. ब्रेकफास्ट छोड़ना

नाश्ता छोड़ने से ब्लड शुगर स्पाइक्स और हार्मोनल असंतुलन हो सकता है जो कि शरीर में सूजन पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं नाश्ता आपके पाचन को बढ़ावा दे रहे हैं। सुबह जागने के बाद भूख लगना, स्वस्थ चयापचय का एक बड़ा संकेत है यानी कि आपका मेटाबोलिज्म ठीक है। दरअसल, नाश्ता आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने और दिन में बाद में होने वाली क्रेविंग को रोकने में मदद करता है। साथ ही ये शुगर और बीपी बैलेंस रखने में भी मददगार है। तो, सुबह उठते ही हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता करें।

2. दूध वाली चाय या कॉफी लेना

दूध वाली चाय या कॉफी लेना आपके चयापचय और पाचन के लिए बहुत अच्छा नहीं है। क्योंकि इसे सुबह पीने से ब्लोटिंग की समस्या होती है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के काम काज को प्रभावित करता है। ये आपके लिए अपच और सूजन का कारण बन सकता है। साथ ही ये पेट के एसिड पीएच को और भी असंतुलित करता है और गैस और बदहजमी का कारण बनता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

3. नाश्ते में मीठा या प्रोसेस्ड फूड खाना

नाश्ते में मीठा या प्रोसेस्ड फूड खाना, चीजों को और खराब कर सकता है। ये सुबह से ही आपके मेटाबोलिज्म को स्लो कर सकता है और आपके पाचन गतिविधियों को और धीमा कर सकता है। साथ ही सुबह-सुबह मीठा और प्रोसेस्ड फूड्स खाने वाले लोगों को कब्ज की समस्या भी परेशान कर सकती है। जिससे शरीर में सूजन आ सकती है। तो, सुबह-सुबह इन गलतियों को करने से बचें।

About the Author

... Read More