hamburger icon
A
Read in English

Liver Damage: सुबह के समय की ये 5 आदतें, जिनके कारण लिवर होने लगता है खराब

Bad Liver Health: सुबह के समय हमारे द्वारा अपनाई जाने वाली कुछ आदतें ऐसी भी होते हैं, जो जाने-अनजाने में हमारे लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है। इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 9, 2025 3:52 PM IST

Lifestyle Habits That Affect Liver: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो कई जरूरी कार्यों के लिए जिम्मेदार है। यह पाचन में मदद करता है, शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और ऊर्जा का संतुलन बनाए रखता है। लिवर भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को प्रोसेस कर उन्हें शरीर के उपयोग के लिए तैयार करता है। इसके अलावा, यह रक्त को साफ करता है, पित्त का निर्माण करता है और शरीर में शुगर का स्तर नियंत्रित रखता है। लेकिन हम अक्सर अपनी रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियों से इसकी सेहत को नुकसान पहुंचा देते हैं। खासतौर पर सुबह की कुछ आदतें धीरे-धीरे लिवर को कमजोर कर सकती हैं। आइए जानें ऐसी ही 5 आदतों के बारे में।

सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीना

सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने हमारी आदत है।लेकिन यह आदत लिवर पर एसिडिटी और डिहाइड्रेशन का असर पड़ता है। इसमें मौजूद कैफीन पित्त के उत्पादन को प्रभावित कर सकती है, जिससे पाचन गड़बड़ होता है और लिवर पर दबाव बढ़ता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खाली पेट चाय या कॉफी पीने की सलाह नहीं दी जाती है।

नाश्ता स्किप करना

जल्दबाजी में नाश्ता अक्सर स्किप हो जाता है। सुबह नाश्ता न करना लिवर मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है। लंबे समय तक भूखे रहने से लिवर को एनर्जी के लिए ग्लाइकोजन स्टोर को तोड़ना पड़ता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए

(और पढ़ें - टॉयलेट में दिखने वाले लिवर के लक्षण)

उठते ही स्क्रीन देखना

आपको पढ़कर अजीब लगेगा लेकिन यह भी फैटी लीवर बढ़ने का एक कारण है। असल में सुबह उठकर लंबे समय तक स्क्रीन देखने से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है। तनाव लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है, जिससे फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अपने स्क्रीनटाइम की आदत को कंट्रोल करना जरूरी है।

(और पढ़ें - हेल्दी लिवर को भी डैमेज बना देंगे ये फूड्स)

सुबह पानी न पीना

सुबह उठकर पानी पीना स्वास्थ्य की कुंजी है। नींद के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। उठते ही पानी न पीने से लिवर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। सुबह गुनगुना पानी पीना लिवर को साफ करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप भी अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने की आदत डाल लें।

सुबह एक्सरसाइज न करना

लिवर की सेहत बनाए रखने के लिए सुबह का समय सबसे अहम होता है। इसलिए सुबह हल्की-फुल्की वॉक या योग न करने से शरीर में फैट मेटाबॉलिज्म कमजोर हो सकता है। इससे लिवर में चर्बी जमा होने लगती है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। सही दिनचर्या, समय पर नाश्ता, पर्याप्त पानी और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकती है। छोटी-सी सावधानी, बड़े नुकसान से बचा सकती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।