... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 24, 2018 6:50 PM IST
विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर को है। मुंबई की जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी (MDACS) ने एड्स की जांच को लेकर लोगों के नकारात्मक रवैये में बदलाव लाने के लिए एक शानदार पहल की है। सोसायटी ने मुंबई के 6 रेलवे स्टेशनों पर 1 दिसंबर को मुफ्त में एड्स की जांच की व्यवस्था की है। यह जांच दिसम्बर से प्राइवेट मेट्रोपोलिस प्रयोगशाला के 700 प्रयोगशालाओं में 75 रुपये (सामान्य लागत का लगभग पांचवां हिस्सा) में उपलब्ध होगी। विश्व एड्स दिवस से पहले MDACS की डॉ. श्रीकला आचार्य ने बताया कि हम HIV टेस्ट को नॉर्मलाइज करने पर फोकस कर रहे हैं, जिसका विषय है 'नो योर स्टेटस'।
यह भी पढ़ें - नीमका जेल में बंद 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव
जरूरी है इसका परीक्षण
मुंबई की जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी ने लोगों में एचआईवी टेस्ट को लेकर नकारात्मक रवैये में बदलाव लाने के लिए एक नई पहल की है। सोसायटी ने 1 दिसंबर से मुंबई के 6 रेलवे स्टेशनों पर एक हफ्ते के लिए मुफ्त में एड्स की जांच का अभियान चलाया है।
यह भी पढ़ें – एचआईवी का वाहक हो सकता है वन नाइट स्टैंड
38 हजार लोग हैं एचआईवी वायरस से संक्रमित
अगर लोगों को सार्वजनिक जगहों पर टेस्ट आसानी से और सस्ते दरों में या मुफ्त उपलब्ध होगा तो एड्स की जांच की सामाजिक स्वीकार्यता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में जब लोगों को डॉक्टर्स या फिर हेल्थ वर्कर्स एड्स की जांच कराने को कहते हैं तब लोग इसे टालने की कोशिश करते हैं। अक्सर उनका बहाना होता है कि यह टेस्ट उनके लिए नहीं है और वह पूरी तरह से फिट हैं। मुंबई सिटी में एचआईवी वायरस से संक्रमित तकरीबन 38,000 लोग MDACS में रजिस्टर्ड हैं।
यह भी पढ़ें – एचआईवी से ग्रस्त 9.4 मिलियन लोग अपनी बीमारी से हैं अनजान : यूएनएड्स रिपोर्ट
छः स्टेशनों पर उपलब्ध होगी सुविधा
एड्स की जांच को आसानी से उपलब्ध बनाने के लिए MDACS दादर, कुर्ला, अंधेरी, घाटकोपर और बोरीवली में अपने स्टाल लगाएगा। विशेषज्ञ बताते हैं कि एड्स को लेकर लोगों के मन में एक स्टिग्मा अभी काफी ज्यादा है। यही चीज उन्हें एचाईवी टेस्ट कराने से रोकती है। इससे एड्स के ट्रीटमेंट में देरी होती है। डॉ. श्रीकला आचार्य कहती हैं, 'हम एचआईवी टेस्ट को एक सामाजिक अभियान बनाना चाहते हैं। अगर किसी ने एचआईवी टेस्ट कराया है तो यह एक दूसरे से पूछा जाने वाला सामान्य सवाल होना चाहिए। MDACS एचआईवी टेस्टिंग को प्रमोट करने के लिए मराठी फिल्म और टीवी एक्टर्स की मदद से सोशल मीडिया कैंपेन चलाएगा। डॉ.आचार्या ने बताया कि हमारा एक ऐसा सामाजिक अभियान चलाने का विचार है जिससे लोग एचआईवी टेस्टिंग से जुड़े लांछनों को भूल जाएं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.