
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 23, 2021 5:17 PM IST
अमेरिका में मॉडर्ना वैक्सीन लेने के बाद 1,200 से अधिक प्रतिकूल घटनाएं, 10 में एनाफिलेक्सिस की हुई पुष्टि, जानें क्या है एनाफिलेक्सिस?
What is Anaphylaxis in Hindi: देश-दुनिया में कोरोनावायरस वैक्सीनेशन (Coronavirus Vaccination) अभियान लगातार जारी है। अब तक लाखों लोगों को कोरोना का वैक्सीन लग चुका है। अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना (Moderna) द्वारा बनाई गई कोविड-19 वैक्सीन (Moderna Covid-19 Vaccine) लेने के बाद कई लोगों में साइड एफेक्ट्स (Corona vaccine side effects) नजर आने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक अमेरिका में जितने लोगों को भी मॉडर्ना की वैक्सीन लगाई गई है, उसके बाद 10 जनवरी तक 1,200 से अधिक मामलों में कोई ना कोई समस्याएं नजर आई हैं। इसमें 10 मामले ऐसे हैं, जिनमें एनाफिलेक्सिस (Anaphylaxis) या एलर्जिक रिएक्शन (Allergic reaction) होने की बात की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने एक रिपोर्ट जारी कर इन जानकारियों के बारे में खुलासा किया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (US Food and Drug Administration) ने 18 दिसंबर, 2020 को मॉडर्ना कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी प्रदान किया था। बताया गया कि कोरोना से लंबी सुरक्षा के लिए टीके की दो खुराक जरूरी होगी। सीडीसी के मुताबिक, 10 जनवरी तक अमेरिका में मॉडर्ना कोविड-19 वैक्सीन (Coronavirus) की पहली 40,41,396 खुराके वितरित की गईं और इसके बाद 1,266 प्रतिकूल घटनाओं की रिपोर्ट वैक्सीन एडवर्स इवेंट रिपोर्टिग सिस्टम को सौंपी गई। इनमें से 108 केस रिपोर्ट की पहचान पुन: समीक्षा के लिए की गई, क्योंकि इन्हें संभवत: एलर्जिक रिएक्शन जैसे कि एनाफिलेक्सिस (Anaphylaxis in Hindi) का केस माना जा रहा है।
एनाफिलेक्सिस (Anaphylaxis Allergic reaction) एक जानवेला एलर्जिक रिएक्शन है, जिसका असर सामान्यत: वैक्सीनेशन के कुछ ही मिनटों या घंटों बाद दिखने लगता है। जिन लोगों में गंभीर एलर्जी की समस्या होती है, यदि वे एलर्जेन के संपर्क में आते हैं, तो इससे मृत्यु का कारण बनने वाली प्रतिक्रिया हो सकती है, जिसे एनाफिलेक्सिस (Anaphylaxis) कहा जाता है। एनाफिलेक्सिस विष, भोजन या दवा से होने वाली एक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन है। इनमें से अधिकतर मामले मधुमक्खी के डंक मारने या खाद्य पदार्थ जैसे मूंगफली या ट्री नट्स के सेवन से होते हैं, जो एलर्जी पैदा करते हैं। एनाफिलेक्सिस के लक्षणों (Symptoms of Anaphylaxis) में चकत्ते (Rash), नाड़ी की गति धीमी होना, सदमा (Shock) आदि शामिल हैं, इसे एनाफिलेक्टिक शॉक कहते हैं। इसका इलाज तुरंत ना कराया जाए, तो यह घातक हो सकता है। इलाज के दौरान डॉक्टर दवाओं के जरिए इसका उपचार करते हैं।
हमारा शरीर लगातार कई हानिकारक पदार्थों के संपर्क में आता है। इन पदार्थों से खुद का बचाव करने के लिए शरीर एंटीबॉडी का उत्पादन करता है। कई बार अधिकतर मामलों में शरीर एंटीबॉडी के प्रति प्रतिक्रिया नहीं करता है। वहीं, एनाफिलेक्सिस के मामले में शरीर की इम्यून सिस्टम ओवररिएक्ट करती है, जिससे पूरे शरीर में एलर्जिक रिएक्शन की प्रतिक्रिया होती है। साथ ही निम्न कारणों से भी एनाफिलेक्सिस हो सकता है-
दवाओं का सेवन
ट्री नट्स, मूंगफली
कीटों का डंक मारना
मछली, दूध, शेलफिश, एक्सरसाइज
लैटेक्स (Latex)
पेट में दर्द
एंग्जाइटी
कंफ्यूजन
चकत्ते, स्किन में खुजली, कफ
लड़खड़ती बोली
सांस लेने में तकलीफ
धीमी नाड़ी
घरघराहट, निगलने में परेशानी
मुंह और गले में सूजन
शॉक, उल्टी
इनपुट: (IANS Hindi)