
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 23, 2023 8:54 PM IST
रात में नींद नहीं आने से आपका अगला दिन खराब हो सकता है, आपके अंदर चिड़चिड़ापन मूड खराब होना और बहुत ज्यादा थकान महसूस कर सकते हैं। स्टडी से पता चलता है कि नियमित रूप से अच्छी नींद लेने से आपके ब्लड शुगर लेवल से लेकर मूड को बेहतर रखने तक सभी प्रकार की समस्याओं में मदद मिल सकती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ज्यादा देर सोने के फायदे (More Sleep is Good For Health) क्या हैं और सोने का सही समय क्या होना चाहिए।
एक अच्छी नींद आपके दिमाग को बहुत ज्यादा शार्प बनाती है इससे आपकी लर्निंग कैपेसिटी बढ़ती है, और याददाश्त भी तेज होती है। अच्छी नींद ध्यान केंद्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए रोजाना समय पर सोना चाहिए ताकि पूरी नींद ले सकें।
जब आप सोते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर लेवल कम हो जाता है, जिससे आपका हृदय और रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है। आप जितनी कम नींद लेते हैं, उतना ही आपके अंगों को नुकसान पहुंचता है और हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
अच्छी नींद लेने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। जब आप ठीक तरह से नहीं सोते हैं तो आपके शरीर को आपकी कोशिकाओं की जरूरतों और ब्लड शुगर लेवल पर प्रतिक्रिया करने में मुश्किल होता है, इसलिए अपने आपको एक गहरी नींद दीजिए ताकि आप शुगर की बीमारी से बच सकें।
जब आप अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो आपके शरीर को आराम मिलता है और भूख कम लगती है। पर्याप्त नींद न लेने के कारण आपके मस्तिष्क में हार्मोन की गड़बड़ी होने लगती है, जिसके कारण भूख अनियंत्रित हो जाती है और आपको उल्टी सीधी चीजें खाने का मन करता है। रात के समय अनहेल्दी चीजों का खाना वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। इससे बचना चाहिए।
ज्यादा देर सोने का मतलब यह नहीं है कि आप देर रात तक जगते रहें और सुबह देर तक सोते रहे। इससे आपका स्लीप पैटर्न बिगड़ जाएगा और शरीर में तमाम तरह की समस्याएं होने लगेंगी। इसलिए विशेषज्ञ भी मानते हैं कि, इसलिए विशेषज्ञ भी मानते हैं कि हेल्दी रहने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। अपने सोने का समय निर्धारित करें और रोजाना पर्याप्त नींद ले।