ज्‍यादा नमक खाना हो सकता है गैस्ट्रिक कैंसर का कारण, रहें सावधान

ज्‍यादा मात्रा में नमक जाने लगे तो यह सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है!

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 29, 2019 5:19 PM IST

पेट के कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर भी कहते हैं। जब पेट की अंदरूनी सतह की कोशिकाएं बिना रोकटोक बढ़कर कैंसर वाले ट्यूमर में बदलने लगें तो इसे पेट का कैंसर कहते हैं। यों तो पेट का कैंसर दूसरे कैंसरों की तुलना में कम होता है लेकिन इसका सबसे खतरनाक पहलू यह है कि इसके शुरुआती लक्षण आसानी से पकड़ में नहीं आते। इस‍लिए इस रोग का तभी पता चलता है ज‍ब काफी देर हो चुकी होती है। आइए पेट के कैंसर की संभावित वजहों और इसके लक्षणों पर चर्चा करते हैं।

यह भी पढ़ें - तीन तरह का होता है स्‍वाइन फ्लू, जान लें इनके बारे में

नुकसानदायक है नमक 

खाने में अगर नमक की मात्रा ज्‍यादा हो जाए तो खाने का पूरा स्‍वाद खराब हो जाता है. उसी तरह अगर शरीर में ज्‍यादा मात्रा में नमक जाने लगे तो यह सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर में कैलोरीज बढ़ती हैं जो कैंसर के जोखिम को बढ़ाने का काम करती हैं।

यह भी पढ़ें - क्‍या आप भी हैं देसी-विदेशी फूड में कन्‍फ्यूज, तो जानिए क्‍या है सेहत के लिए सही  

पेट के कैंसर की संभावित वजहें

पेट का कैंसर उन लोगों में आम होता है जो ज्‍यादा नमक वाला या प्रोसेस किया हुआ भोजन खाते हैं जैसे, पैकेट बंद चीजें, जो बहुत तंबाकू का सेवन करते हैं, जिनका वजन बहुत ज्‍यादा हो, जो कभी कसरत न करते हों, जो बहुत मीट खाते हों, जो बहुत शराब पीते हों, जो ठीक से पका खाना न खाते हों, जिनके परिवार में लोगों को कैंसर हो चुका हो।

पेट के कैंसर के सामान्‍य लक्षण

  • लगातार उल्‍टी और जी मिचलाने की शिकायत हो
  • लगातार सीने में जलन बनी रहती हो
  • भूख में कमी, कभी-कभी अचानक वजन में कमी
  • लगातार पेट फूला रहे
  • जरा सा खाते ही पेट भर जाए
  • मल में खून आए
  • पीलिया की शिकायत हो
  • बहुत ज्‍यादा थकान हो
  • पेट में दर्द हो जो खाना खाने के बाद बढ़ जाए

ज़रूरी नहीं ये कैंसर के ही लक्षण हों

लेकिन महज इन लक्षणों के होने से ही यह न समझा जाए कि किसी को कैंसर है। इसके लिए डॉक्‍टरी जांच और स्‍क्रीनिंग टेस्‍ट किए जाते हैं, इसे देखने के बाद योग्‍य डॉक्‍टर ही तय कर सकता है कि ये लक्षण कैंसर के हैं या किसी साधारण बीमारी के।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.