• हिंदी

'हे फीवर' क्या है; जो डेंगू और मलेरिया से भी है ज्यादा खतरनाक, बारिश के मौसम में बनाता है अपना शिकार, जानिए लक्षण और कारण

'हे फीवर' क्या है; जो डेंगू और मलेरिया से भी है ज्यादा खतरनाक, बारिश के मौसम में बनाता है अपना शिकार, जानिए लक्षण और कारण
जानिए कैसे फैलता है 'हे फीवर'?

Hay fever Or Allergic Rhinitis In Hindi: आम बुखार से अलग एक और बुखार होता है जिसे 'हे फीवर' के नाम से जाना जाता है. यह डेंगू और मलेरिया बुखार के मुकाबले ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं.

Written by Atul Modi |Updated : June 22, 2021 6:37 PM IST

यह हम सभी जानते हैं कि जैसे ही मानसून सीजन शुरू होता है, यह अपने साथ बहुत सी बीमारियों को भी साथ लाता है। खांसी, जुकाम या सामान्य बुखार होना तो इस मौसम में आम बात होती है लेकिन इस मौसम में 'हे फीवर' (Hay Fever) नाम का भी एक बुखार फैलता है जो आमतौर पर अन्य बीमारियों से ज्यादा खतरनाक होता है, और अगर एक बार यह किसी को हो जाता है तो बहुत सी अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। आज हम बात करेंगे 'हे फीवर' के बारे में और जानेंगे किस प्रकार आप इससे खुद को ठीक भी कर सकते हैं।

'हे फीवर' क्या होता है और यह कैसे फैलता है?

बारिश के मौसम के दौरान हवा में बहुत सारे बैक्टीरिया और कीटाणु फैल जाते हैं जिनके कारण हमें कुछ बीमारियां होने का डर रहता है। जिस प्रकार मच्छर के कारण डेंगू और मलेरिया हो सकता है उसी तरह हवा के कारण हमें हे फीवर होने के चांस होते हैं। हवा में ऐसे छोटे छोटे कण होते हैं जिन्हें अगर हम सूंघ लेते हैं तो वह हमारे नाक के द्वारा हमारे गले और फिर शरीर में पहुंच जाते हैं और हम बीमार हो जाते हैं। इन्हीं कणों की वजह से हमें एलर्जी भी हो जाती है।

'हे फीवर' के लक्षण - Hay Fever Symptoms In Hindi

अगर आपको यह लक्षण देखने को मिलते हैं तो समझ जाइए आपको सामान्य बुखार नहीं बल्कि 'हे फीवर' हुआ है जिसका इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है।

Also Read

More News

  • नाक का बहना
  • खांसी आना
  • नाक से पानी निकलना
  • नाक का बंद हो जाना
  • बार बार छींक आते रहना
  • आंखों में पानी आना
  • आंखों में खुजली होना
  • साइनस
  • आंखों के निचे डार्क सर्कल्स हो जाना
  • थकान महसूस होना

जानवरों के संपर्क में आने से हो सकता है यह फीवर

'हे फीवर' होने का कारण कोई बैक्टीरिया या वायरस नहीं होता है बल्कि शरीर के अंदर होने वाली एलर्जी (Allergy) होती है।।अगर हम वातावरण की धूल मिट्टी के कॉन्टैक्ट में ज्यादा रहते हैं तो यह बुखार हमें हो सकता है और इसका कारण जानवरों के संपर्क में आना भी हो सकता है। धूम्रपान भी इसका एक कारण हो सकता है इसलिए सिगरेट या हुक्का कम ही पिएं।

हे फीवर से कैसे बचें

इस बुखार से बचने के लिए आपको धूल मिट्टी में जाने से पहले अपने मुंह को बांध लेना होता है। इस मौसम में अधिक धूम्रपान न करें और अपने पालतू को घर से बाहर जाने से रोके।

हर्बल चाय पिएं : हर्बल टी हे फीवर हो जाने पर न केवल हमारी थकान को दूर भगाती है बल्कि हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती है और इससे हमारी एलर्जी भी ठीक हो जाती है। हर्बल चाय में अदरक, लौंग, मिश्री, तुलसी के पत्ते आदि का प्रयोग करना न भूलें।

फर वाले जानवरों से दूरी बना कर रखें : जिन जानवरों का अधिक फर होता है और वह झड़ता रहता है तो उस कारण भी आपको एलर्जी हो सकती है। इसलिए ऐसे जानवरों से दूरी बना कर रखें।

योग करें : योग न केवल आपको मानसिक शांति देता है बल्कि आपको बीमारियों से बचाने में और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसलिए योग जरूर करे।