बरसात में बढ़ जाते हैं मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले, इन टिप्स की मदद से करें अपना बचाव

भारत में हर साल एक बड़ी आबादी मच्छर जनित बीमारियों का शिकार हो जाती है। ऐसे में मच्छरों को पनपने से रोकने के प्रयास करने चाहिए। इसके लिए साफ-सफाई, दवाइयों के छिड़काव के साथ-साथ खुद को सुरक्षित रखने के लिए सही डायट और अन्य उपाय अपनाने चाहिए। इसके अलावा आप कुछ साधारण उपायों और बातों का ध्यान रखकर  भी मलेरिया और चिकनगुनिया इंफेक्शन से बच सकते हैं। (Monsoon Health Tips)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 10, 2020 12:13 AM IST

Mosquito Borne Diseases: मॉनसून की शुरुआत के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगता है। खांसी, सर्दी, बुखार और सिर दर्द जैसी समस्याएं बरसात के पानी में भीगने से होती ही रहती हैं। इसके अलावा, लोगों को मच्छरों की वजह से फैलने वाली बीमारियों का ख़तरा भी मॉनसून में बहुत अधिक बढ़ जाता है। भारत में हर साल एक बड़ी आबादी मच्छर जनित बीमारियों का शिकार हो जाती है। ऐसे में मच्छरों को पनपने से रोकने के प्रयास करने चाहिए। इसके लिए साफ-सफाई, दवाइयों के छिड़काव के साथ-साथ खुद को सुरक्षित रखने के लिए सही डायट और अन्य उपाय अपनाने चाहिए।  (Monsoon Health Tips) इसके अलावा आप कुछ साधारण उपायों और बातों का ध्यान रखकर  भी मलेरिया और चिकनगुनिया इंफेक्शन से बच सकते हैं।

बरसात में मच्छरों से बचने  के उपाय

  • जैसा कि संक्रमित मच्छर दिन के समय ही काटते हैं। इसीलिए, दिन में मॉस्किटो क्रीम लगाकर बाहर निकलें।
  • घर मे पानी के सभी बर्तनों, बाल्टी, मग और टंकियों को ढंककर रखें। इन बर्तनों की नियमित सफाई करें।
  • सुबह अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद करके रखें।
  • पूरी बांह के कपड़े पहनें।
  • अपने घर की खिड़कियों पर मॉस्किटो नेट लगाकर रखें। ताकि, घर में मच्छरों को घुसने से रोका जा सके।
  • घर के अंदर मच्छरों से सुरक्षा के लिए स्प्रे करें।

ऐसी रखें अपनी डायट:

दवाइयों के साथ-साथ कुछ विशेष फूड्स का सेवन से भी इन बीमारियों से सुरक्षित रहने और  जल्द ठीक होने में मदद कर सकता है। इसीलिए, इन्हें अपनी डायट में शामिल करें-

तरल पदार्थ ज़्यादा लें:

जब किसी व्यक्ति को चिकनगुनिया जैसे वायरल इंफेक्शन्स होते हैं। तो, शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसीलिए, मरीज़ को अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके। सूप, छाछ, नींबू पानी और नारियल पानी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें।

विटामिन-सी युक्त फल खाएं:

ऐसे फल आपके इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाकर इंफेक्शन से लड़ने के लिए शरीर की क्षमता बढ़ाते हैं। संतरा,अमरूद और नींबू जैसे फल इसके अच्छे उदाहरण हैं।

सब्ज़ियां:

आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ ये पचने में भी आसान होती हैं। जिससे, गैस्ट्रोइंस्टेटाइनल ट्रैक्ट को इंफेक्शन के दौरान सही तरीके से काम करने में मदद होती है। हरी सब्ज़ियों के सेवन से भी वायरल बीमारियों के लक्षणों से जल्द राहत मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source