
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj
कनखजूरा कान में चला जाए तो कान से खून तक आ सकता है।
बारिश का मौसम अपने साथ हरियाली और ठंडक लेकर आता है, लेकिन इसी मौसम में कई तरह के कीड़े-मकोड़ों की संख्या भी तेजी से बढ़ जाती है। इन्हीं में से एक है कनखजूरा (Centipede)। जिन घरों के आसपास ज्यादा हरियाली होती है या नमी होती है वहां के लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि बारिश के मौसम में उनके घरों के बाथरूम, टॉयलेट, किचन और घर के नम कोनों में कनखजूरे दिखाई देने लगता है। बारिश के दिनों में नजर आने वाले इन कनखजूरों को देखकर लोगों को डर लगता है कि कहीं ये कान में न घुस जाए। कानखजूरों के कान में घुसने की जब बात आती है तो अक्सर लोग पूछते है कि उन्हें क्या करना चाहिए?
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और दावे देखने को मिलते हैं जिनमें कहा जाता है कि अगर कनखजूरा कान में चला जाए तो तुरंत सरसों का तेल डाल दें, माचिस की तीली डालें या कॉटन बड से निकालने की कोशिश करें। लेकिन क्या यह सही तरीका है? बारिश के मौसम में आपके घर भी कानखजूरे हो गए हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं, अगर यह कीड़ा कान में चला जाए तो आपको क्या करना चाहिए?
पुबमेड वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, कनखजूरे नम और अंधेरी जगहों में रहना पसंद करते हैं। मानसून के दौरान वातावरण में जब नमी बढ़ जाती है और मिट्टी में पानी भरने के कारण ये अपनी मुख्य जगह को छोड़कर दूसरी नमी वाली जगहों पर जाने लगते हैं। यही कारण है कि बारिश के मौसम में बाथरूम, टॉयलेट, किचन सिंक और गमलों के नीचे कनखजूरे आसानी से देखने को मिल जाते हैं।
मेडफर्स्ट ईएनटी सेंटर के कंसल्टेंट डॉ. (मेजर) राजेश भारद्वाज बताते हैं कि बारिश के मौसम में दिखने वाले कानखजूर किसी भी व्यक्ति के कान में घुस जाए यह घटना बहुत ही कम सुनने को मिलती है। बारिश के दिनों में कोई इंसान अगर जमीन पर सोता या सफाई का ध्यान नहीं रखता है तो सकता है कि कानखजूरा या कोई कीड़ा- मकौड़ा कान में चला जाए को उसे मेडिकल इमरजेंसी की तरह नहीं लेकिन तुरंत ध्यान देने वाली स्थिति जरूर माना जाता है।
डॉ. (मेजर) राजेश भारद्वाज के अनुसार, बारिश के मौसम में कोई कीड़ा या खनखजूरा कान में चला जाता है तो उसे अपने अंदर एक नहीं बल्कि कई प्रकार की चीजें महसूस होती हैं। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैः
बारिश में कानखजूरा घरों में आना आम बात है।
कनखजूरा कान में जाने के बाद डॉक्टर से बात करें।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर बारिश के मौसम में आपके कान में कनखजूरा या कोई कीड़ा घुस गया है तो इस स्थिति को नॉर्मल बिल्कुल न मानें और इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।