Monkeypox Latest Update: मंकीपॉक्स की रोकथाम के लिए कनाडा में विशेष गाइडलाइंस जारी, UK में बीमारी पर तुरंत ध्यान देने की अपील

WHO के अनुसार मंकीपॉक्स एक-व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलने वाली बीमारी है जिसके वायरस छूने से फैल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 8, 2022 4:35 PM IST

Monkeypox Latest Update: मंकीपॉक्स वायरस की बीमारी दुनियाभर में चिंता का विषय बना हुआ है। अफ्रीका (monkeypox in Africa) के बाद यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में मंकीपॉक्स के सबसे अधिक मामले रिपोर्ट किए गए। यूनाइटेड किंगडम में महीनेभर के भीतर 300 से अधिक मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के आंकड़ों के अनुसार, अब तक दुनियाभर के 20 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के कुछ 700 से अधिक मामले पाए जा चुके हैं।  बता दें कि मंकीपॉक्स एक ऐसी बीमारी है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के शरीर पर बड़े-बड़े दाने उभर आते हैं।

WHO के अनुसार मंकीपॉक्स एक-व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलने वाली बीमारी है जिसके वायरस छूने से फैल सकते हैं। दुर्लभ कही जाने वाली मंकीपॉक्स की बीमारी में शुरूआती लक्षण(Symptoms of Monkeypox) फ्लू में दिखायी देने वाले लक्षणों (Symptoms of Flu)  से मिलते-जुलते से हैं जिनमें  बदन दर्द (Body Pain), मसल्स पेन (mUscles Pain) और ठंड लगने या बुखार जैसी समस्याए हो सकती हैं। (Monkeypox Latest Update in Hindi)

मंकीपॉक्स की बीमारी पर ध्यान देने की अपील

वहीं, विश्व के अन्य हिस्सों में भी इस बीमारी की रोकथाम और इससे बचाव की दिशा में कई महत्वपूर्ण गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। बात यूनाइटेड किंगडम की करें तो मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूनाइटेड किंगडम में एक्सपर्ट्स द्वारा इस बीमारी को गम्भीर और संक्रामक (notifiable infectious disease) बताया है और सरकार से इस बीमारी की तरफ ध्यान देने की अपील की गयी है। इंग्लैंड के डॉक्टरों को निर्देश दिए गए है कि मंकीपॉक्सके किसी भी मरीज के उपचार की शुरूआत करने पर डॉक्टरों को स्थानीय स्वास्थ्य इकाइयों को इसके बारे में सूचित करना होगा।  इससे बीमारी के प्रसार और नये मरीजों की पहचान करने में इकाइयों को सहायता हो सकती है और इसी उद्देश्य से  UK Health Security Agency ने इन गाइडलाइंस को जारी किया है।

कनाडा ने जारी किए यात्रियों के लिए निर्देश

वहीं, कनाडा में मंकीपॉक्स (Monkeypox In Canada) के प्रसार की गति को धीमा करने के लिए  विशेष ट्रैवल गाइडलाइंस जारी की गयी हैं। इन गाइडलाइंस में तकरीबन 25 देशों से आनेवाले यात्रियों के लिए यात्रा नोटिस जारी किए गए हैं जिनमें,ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी शामिल हैं। इन गाइडलाइंस में कहा गया है कि नोटिस प्राप्त करने वाले देशों से आ रहे यात्रियों को उचित सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा कनाडा द्वारा यह भी चेतावनी दी गयी है कि अगर उनके यहां से आनेवाला कोई यात्री बीमार पाया जाता है तो उसे वापस भेज दिया जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source