hamburger icon
A
Read in English

इस्केमिक हार्ट डिजिज है जानलेवा, क्या आप जानते हैं मिथुन चक्रवर्ती को होनेवाली इस बीमारी से जुड़ीं ये बातें

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस्केमिक हार्ट डिजिजेज जानलेवा बीमारी है। यह विश्व की टॉप 10 घातक बीमारियों में से एक है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 13, 2024 11:57 PM IST

Mithun Chakraborty Health: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अपनी खराब हेल्थ की वजह से इन दिनों चर्चा में हैं। हालांकि उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। बता दें कि 10 फरवरी को 73 वर्षीय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक हुआ था। वहीं 12 फरवरी को मिथुन चक्रवर्ती को मिथुन को अस्पताल (Mithun Chakraborty discharged from hospital) से छुट्टी मिल गयी।

क्या है इस्केमिक स्ट्रोक ? (What is ischaemic heart stroke )

इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक हार्ट से जुड़ी एक स्थिति है। इस प्रकार के स्ट्रोक में  ब्रेन की तरफ ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आनेलगती है। ब्रेन में रक्त का संचार स्लो होने के कारण ब्रेन को ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व (nutrients deficiency) प्राप्त नहीं हो पाते और इससे ब्रेन डैमेज का रिस्क बढ़ जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के अनुसार इस्केमिक हार्ट डिजिजेज जानलेवा बीमारी है। यह विश्व की टॉप 10 घातक बीमारियों में से एक है और हर साल भारी संख्या में लोगों की मृत्यु  इस्केमिक हार्ट स्ट्रोक की वजह से हो जाती है

इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक के कारण क्या हैं?

स्केमिक स्ट्रोक

  • ब्रेन तक रक्त पहुंचाने वाली नसें ब्ल़ॉक हो जाना।
  • नसों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने, प्लाक जमा होने के कारण ब्लड सर्कुलेशन का धीमा होना।
  • रक्त के थक्के बनना

हैमोरेजिक स्ट्रोक

इस तरह की स्थिति तब बनती है जब ब्रेन को खून पहुंचाने वाली नसें डैमेज होकर फट जाती हैं। इससे ब्रेन में ब्लीडिंग हो सकती है।

इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक के लक्षण

  • अचानक बहुत अधिक कमजोरी महसूस करना
  • चक्कर आना
  • हाथ-पैर और चेहरा सुन्न हो जाना
  • शरीर के एक हिस्से में कमजोरी और सुन्नता महसूस होना
  • बोलने में परेशानी होना
  • अचानक से कंन्फ्यूजन महसूस करना
  • ठीक तरीके से देख पाने में परेशानी
  • ठीक तरीके से चल-फिर ना पाना
  • बहुत तेज सिरदर्द महसूस करना

इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक से बचाव के उपाय क्या हैं?

  • हेल्दी लाइफस्टाइल इस बीमारी से बचने में सबसे अधिक मददगार मानी जाती है।
  • अपनी रोजमर्रा की डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, हेल्दी फैट्स, नट्स और सीड्स जैसे हेल्दी फूड्स को शामिल करें।
  • नियमित कसरत करें।
  • अल्कोहल और तंबाकू का सेवन ना करें।
  • बीपी मरीज अपना ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें।
  • ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल रेंज में रखें।

अस्पताल से छूटने के बाद क्या कहा मिथुन ने

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मिथुन ने कहा कि उनकी तबियत बिगड़ने की एक वजह गलत तरीके से खाने-पीने की आदतें और ओवरइटिंग है। उन्होंने कहा कि मेरा खाने-पीने पर कंट्रोल नहीं था और इसी वजह से मेरी हेल्थ को नुकसान पहुंचा है। चक्रवर्ती ने लोगों को भी अपनी डाइट पर ध्यान देने के लिए कहा। खासकर डायबिटीज के मरीजों को मीठा खाने से परहेज की सलाह वरिष्ठ अभिनेता ने दी।