Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हम सभी जानते हैं कि तनाव हमें कितना परेशान कर सकता है। सबसे बुरी बात यह है कि जब हम तनाव से गुज़र रहे हों तो हमें कुछ भी सही नहीं लगता है और किसी भी तरह से सोचने और कार्य करने की हमारी क्षमता पूरी तरह निष्क्रिय हो जाती है। ऐसा बहुत कम ही होता है जब हम हमारे तनाव के स्तर को कम करने में कामयाब हो पाते हैं। लेकिन हमारी अन्य समस्याओं के साथ मिलकर यह हमारे मन और शरीर के लिए कई तरह से नुकसान दायक साबित हो सकता है। ऐसे में हमारी कुछ आदतें या हरकतें हमारे तनाव की समस्या को और गंभीर बनाती जाती हैं। हम यहां बता रहे हैं कुछ ऐसे काम जिनको करने का फैसला कभी भी तनाव ग्रस्त होने पर नहीं करना चाहिए।
1.शराब पीना अगर आपके दोस्त और तथाकथित शुभचिंतक आपको बताते हैं कि वोदका की एक बोतल या व्हिस्की पी लेने से आप अपनी सारी परेशानियों को दूर कर सकते हैं तो उन पर विश्वास न करें। भले ही वे अकेलेपन में आपको रोने के लिए आपको अपना कंधा देते हों लेकिन शराब पीने की सलाह अगर वो दें तो उऩसे दूरी बना लें। शराब थोड़ी देर के लिए एक मूड बूस्टर हो सकती है लेकिन यह आपके मन की शांति को बर्बाद कर देगी, जो कि किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। तनाव के दौरान बहुत अधिक शराब पीने से आपका तनाव डिप्रेशन में भी बदल सकता है। इसीलिए डिहाइड्रेशन औऱ स्ट्रेस से बचने के लिए शराब पीने के बाद पानी ज़रूर पीएं और जितना हो सके अल्कोहल से दूर रहें।
2. ड्रग्स या तम्बाकू का सेवन ड्रग्स लेने या सिगरेट पीने से तनावग्रस्त लोगों को थोड़ी देर के लिए राहत महसूस होती है लेकिन वास्तव में, धूम्रपान किसी चीज़ का समाधान नहीं है। सिगरेट में मौजूद निकोटीन तनाव और चिंता को बढ़ाता है।
3. बहुत अधिक खाना खा लेना तनाव, इमोशनल इटिंग या स्ट्रेस हंगर हम चाहे जो भी नाम हम इसे दे दें , लेकिन यह किसी भी तरीके से आपके शरीर और मन के लिए अच्छा नहीं। तनाव महसूस होने पर बहुत ज़्यादा खाने से बचें। यह तनाव के कारणों को हल नहीं करेगा बल्कि आपकी समस्याएं कई गुना बढ़ जाएंगी। ओवर इंटिंग से आपका मोटापा और बेली फैट भी बढ़ जाएगा।