4 ग़लतियां जो पीरियड्स के दौरान करती हैं लड़कियां !

मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स, माइग्रेन और उल्टी जैसी परेशानियों से राहत पाने के लिए लड़कियां अलग-अलग टिप्स फॉलो करती हैं जो कि नुकसान दायक साबित हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 17, 2018 9:17 PM IST

पीरियड्स के समय लड़कियों को काफी परेशानियां होती हैं। कुछ लड़कियों को तो मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स, माइग्रेन और उल्टी जैसी परेशानियां भी होती हैं। इन परेशानियों से राहत पाने के लिए वो अलग-अलग टिप्स फॉलो करती हैं और घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। लेकिन पीरियड्स के समय आपको कुछ ग़लतियां करने से बचना चाहिए। ऐसी ही कुछ ग़लतियों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां

  1. बार-बार चाय कॉफी पीना- मेंस्ट्रुएल क्रैम्पस से राहत पाने के लिए पीरियड्स के दौरान गर्म चाय या कॉफी पीने की सलाह अक्सर दी जाती है। लेकिन बार-बार चाय-कॉफी पीने से आपको डिहाइड्रेशन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है और यह आपके हार्मोन्स को नुकसान पहुंचाने का काम करती है।
  2. पर्सनल केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल- पीरियड्स के दौरान वैजाइनल एरिया को साफ और सूखा रखना अच्छी बात है लेकिन खूशबूदार साबुन का प्रयोग ना करें। वैजाइनल वॉश का भी इस्तेमाल ऐसे समय में न करें। आप चाहें तो इनकी जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  3. पैड बदलने में आलस करना- कई बार फ्लो कम होने पर लड़कियां पैड चेंज नहीं करतीं। लेकिन ऐसा करना इंफेक्शन का कारण बन सकता है। आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि पैड आपकी त्वचा के सम्पर्क में रहता है जिसपर पसीने की बूंदें भी जमा होती रहती हैं। इसीलिए फ्लो चाहे कम हो या रेग्यूलर पैड बदलने में आलस ना करें। साधारण सैनिटरी पैट 2-3 घंटे बाद और अल्ट्रा पैड्स  6-8 घंटें बाद बदल देना चाहिए।द होगी।
  4. पानी कम पीना खाना- हार्मोन्स से जुड़े बदलावों के कारण, ज़्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान खाना खाने या पानी पीने की इच्छा नहीं होती। लेकिन, यह अच्छी बात नहीं है क्योंकि अगर आप इस समय खुद को हाइड्रेट रखेंगी और खाना खाती रहेंगी तो आपको काम करने और पीरियड्स से जुड़ी तकलीफों को कम करने में मद
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source