Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ये 3 गलतियां बन रही हैं हाई ब्लड प्रेशर का कारण, आज ही छोड़ें वरना बढ़ेगा हृदय रोगों का जोखिम

Heart Disease Risk Factor: तनाव, देर रात में सोना और नाश्ता स्किप करना हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको हार्ट हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है।

ये 3 गलतियां बन रही हैं हाई ब्लड प्रेशर का कारण, आज ही छोड़ें वरना बढ़ेगा हृदय रोगों का जोखिम
VerifiedVERIFIED By: Dr. Raman Kumar

Written by Anju Rawat |Published : December 11, 2025 12:55 PM IST

Mistakes That Can Cause Heart Disease: सुबह के 7 बजे थे। अलार्म कई बार बज चुका था, लेकिन संजय की आंख नहीं खुल रही थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह देर रात तक मोबाइल स्क्रॉल करता है। जब उसने टाइम देखा तो 9 बज गए थे और वह ऑफिस के लिए लेट हो रहा था। वह 9 बजे फटाफट उठकर तैयार हुआ, नाश्ता किए बिना ही घर से निकला गया और रास्ते में स्ट्रीट कॉफी का बड़ा कप ले लिया। संजय रोज सुबह एक दुकान से कॉफी लेकर पीता था। दिनभर की भागदौड़, ऑफिस का स्ट्रेस और देर रात तक मोबाइल स्क्रॉल करना, उसकी दिनचर्या जैसे ऑटोपायलट पर चल रही थी। इसकी वजह से उसे जब दिक्कतें होने लगीं, तो वह अस्पताल गया। तब डॉक्टर ने बताया कि उसका ब्लड प्रेशर 150/95 है, यह सुनकर संजय चौंक गया। वह समझ नहीं पाया कि उसका ब्लड प्रेशर कैसे बढ़ गया।

लेकिन सच यह है कि हम में से कई लोग संजय की तरह ही जाने–अनजाने में ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो धीरे-धीरे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का कारण बनती हैं। इसलिए इन गलतियों को समय पर रोकना बहुत जरूरी है, अन्यथा स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं इसके बारे में-

1. सुबह का नाश्ता न करना

संजय की तरह ही कई लोग सुबह का नाश्ता करना जरूरी नहीं समझते हैं। जबकि नाश्ता करना सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। जो लोग नाश्ता नहीं करते हैं, उनमें ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। नाश्ता न करने से ब्लड शुगर गिर भी सकता है। नाश्ता न करने से स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल रिलीज होता है, जो बीपी बढ़ने का कारण बन सकता है। वहीं, कई लोग सुबह नाश्ता नहीं करते और कॉफी ज्यादा पीते हैं। कैफीन की ज्यादा मात्रा भी हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाता है। हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको नाश्ता जरूर करना चाहिए। वहीं, चाय और कॉफी की मात्रा भी सीमित करनी चाहिए। आप नाश्ते में नारियल पानी, ओट्स, दलिया और फलों का सेवन कर सकते हैं।

Also Read

More News

2. हमेशा तनाव में रहना

जो लोग तनाव में रहते हैं, उनमें हृदय रोग विकसित होने का जोखिम ज्यादा बना रहता है। स्ट्रेस में रहना भी एक गलती है और यह गलती हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है। दरअसल, जब हम तनाव में रहते हैं, तो इससे शरीर में एड्रेनालीन और कॉर्टिसोल हार्मोन रिलीज होते हैं। ये हार्मोन रक्त वाहिकाओं को संकुचित करके ब्लड प्रेशर बढ़ाते हैं। जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक तनाव में रहता है, तो इससे हृदय की धमनियां कमजोर हो जाती हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ ही रहता है।

3. नींद पूरी न करना

स्वस्थ रहने के लिए नींद पूरी करना भी बेहद जरूरी है। अगर आप रोजाना नींद पूरी करेंगे, तो स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं, अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं विकसित होने लगेंगी। इसलिए आपको रात में 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो रोजाना प्राणायाम जरूर करें। रात में स्क्रीन टाइम कम करें और मेडिटेशन पर ध्यान दें। इससे आपको नींद अच्छी आएगी और सुबह समय पर नींद खुल जाएगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।