
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 6, 2024 5:36 PM IST
How changing weather affects your lung: मौसम के अनुसार हमें बहुत की चीजों का ध्यान रखना पड़ता है और जब आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तभी बीमार पड़ने का सिलसिला शुरू होता है। बदलते मौसम में सबसे ज्यादा फर्क हवाओं में पड़ता है और जब हवा में अचानक से बदलाव आता है, तो फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। जैसा कि हमने आपको बताया है कि हवा में अचानक बदलाव का सीधा असर आपके फेफड़ों पर भी पड़ सकता है, जिससे फेफड़ों से जुड़े रोग होने लगते हैं। ऐसा आमतौर पर सिर्फ तब ही होता है, जब आप कुछ गलतियां कर देते हैं। अगर आप अपने फेफड़ों के स्वास्थ्य से जुड़ी खास देखभाल करते हैं और किसी प्रकार की कोई गलतियां नहीं करते हैं, तो आपके फेफड़ों से जुड़े रोग होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है। इस लेख में हम आपको सर्दियों के बाद जब गर्मियां आती हैं, उस दौरान हो रहे मौसम के बदलाव में कौन सी गलतियां फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
अचानक से होने वाले मौसम के बदलाव में हवा भी बदल जाती है और ऐसे में घर से बाहर जाते समय मास्क लगाना चाहिए। कई बार हवा में प्रदूषण आदि भी होता है, जिस कारण से फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क का उपयोग करना चाहिए, जिससे आपके फेफड़े सुरक्षित रहने के साथ-साथ आपके शरीर को अन्य कई फायदे भी मिल सकते हैं।
सर्दियों के बाद जब गर्मियां आती हैं, तो उनके अनुसार भी हमें अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। आगे आने वाले समय में धूप ज्यादा निकलने लगेगी और गर्म हवाएं चलने लगेगी, जिस कारण से फेफड़ों को नुकसान होने का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दियों के बाद जब गर्मियां आ जाएं तो ऐसे समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, जिस समय धूप व गर्मी ज्यादा हो।
घर से बाहर निकलने का भी एक सही समय होना जरूरी होता है। खासतौर पर दफ्तर में काम करने वाले लोग या एसी में रहने वाले जो लोग अचानक से बाहर निकलते हैं, तो वे ठंडी हवा के बाद सीधे गर्म हवा के संपर्क में आते हैं। ऐसा करने से उन्हें सांस से जुड़ी समस्याएं और यहां तक कि फेफड़ों से जुड़े रोग होना का खतरा बढ़ जाता है।
शरीर के किसी भी हिस्से को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट का होना भी जरूरी है और अगर आप सही डाइट नहीं ले पा रहे हैं तो आपका शरीर कमजोर होने लगता है। अगर आप अपने शरीर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपको सही डाइट लेनी चाहिए, ताकि आपके फेफड़ों को बीमारियों से लड़ने में मदद मिल सके।