किचन में लगाएं पुदीने का पौधा किड़े-मकौड़ों को करेगा खत्म

कीड़े आपके रसोईघर में अपना रास्ता बना रहे हैं, तो निश्चित रूप से आपको एक पुदीने का पौधा लगाने की जरूरत है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 16, 2018 7:51 PM IST

नेचर और जड़ी-बूटियों के करीब रहने से हेल्‍थ के प्रति कई संतोषजनक परिणाम देखने को मिलते हैं। अगर आपके आसपास ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलता है तो आप इस प्रकार का वातावरण अपने आस-पास बना सकते हैं। इसके लिए ज्‍यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। किसी नर्सरी में जाएं और हेल्‍थ फ्रेंडली पौधों को लेकर आएं और गमले में लगाकर घर के छज्‍जे, बेडरूम, किचन हॉल में रखें।

यह भी पढ़ें-घर में चाहिए रेस्‍टोरेंट जैसा स्‍वाद, तो अपनाएं पकाने के ये अंदाज

यहां हम फूलदार और सजावटी पौधों की बात नहीं कर रहे बल्कि उन जड़ी-बूटी वाले पौधों की बात कर रहे हैं जो आप खाना पकाने में एक घटक के तौर पर इस्‍तेमाल करते हैं। इनमें से एक पौधा है पुदीने का पौधा, जी हां यह एक ऐसा पौधा है जिसे किचन में रखने मात्र से काफी हद तक कीट-पतंगों के लिए रिपेलेंट यानी निरोधक का काम करता है।

अगर चुपके से कीड़े आपके रसोईघर में अपना रास्ता बना रहे हैं, तो निश्चित रूप से आपको एक पुदीने का पौधा लगाने की जरूरत है। पुदीना प्रकृतिक रूप से आपके घर में कीट-पतंगों को बढ़ने से रोकती है साथ ही घर को एक खुशनुमा एहसास देता है। ये पौधा चींटियों, मच्छरों और चूहों की तरह कीट पतंगों को भी रोकता है।

यह भी पढ़ें-‘मदार का फूल’ ब्‍लड शुगर, बवासीर समेत कई अन्य रोग करे दूर, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

वैसे तो बगीचे में पुदीने का पौधा तेजी से फैलता है लेकिन अगर आप इसे घर में लगाना चाहते हैं तो किसी छोटे से गमले में एक छोटा सा पौधा लगा दें। कोशिश ये करें कि पौधा ऐसी जगह हो जहां सूरज की रोशनी मिलती रहे इसके अलावा आप भी पानी देते रहें।

स्‍प्रे के तौर पर करें इस्‍तेमाल

पुदीने को आप स्‍प्रे के तौर पर इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियों को लेकर पानी में उबाल लें। इससे पुदीने का अर्क पानी में आ जाएगा। अब इस पानी को छानकर स्‍प्रे बॉटल में भर लें। इसका प्रयोग आप घर में मच्‍छर, कीड़े-मकौड़े, मक्खियां इत्‍यादि को भगाने में आपकी मदद करेगा। इसके छिड़काव से कमरे में एक अलग तरह की खुशबू महसूस कर पाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source