Milia Symptoms, Causes And Treatment: क्या आंखों के आस-पास दिखने लगी हैं सफेद रंग की फुंसियां?, हो सकता है यह इन 3 बीमारियों का संकेत

क्या आंखों के आस-पास दिखने लगे हैं ‘स्किन टैग्स’?, जानें कितनी गम्भीर है ये बीमारी और क्या है इसका उपाय (Milia Causes And Treatment )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 8, 2021 3:27 PM IST

Milia Symptoms, Causes and Treatment: कुछ दिनों पहले मेरी बाहिनी तरफ की आंख के पास एक छोटा-सा दाना दिखायी दिया। यह बहुत-ही छोटी सी फुंसी जैसा था और सफेद रंग का होने की वजह से आईने में खुद का चेहरा देखते समय बार-बार इस दाने पर नज़र पड़ ही जाती थी। इससे निजात पाने के लिए मैंने कुछ घरेलू उपाय किए, और यहां तक कि कई दिनों तक इस दाने को नोंचकर हटा देने की कोशिश भी की, जैसा कि आमतौर पर हम पिम्पल्स (Pimples) के साथ करते हैं। लेकिन, नोंचने के बाद इसका आकार और भी बढ़ गया। फिर, मैंने इसके बारे में सोचना बंद कर दिया और तय किया कि किसी डर्मटॉलजिस्ट से इस बारे में बात करूंगी। लेकिन, एक दिन सुबह उठने के बाद मैंने देखा कि यह छोटी फुंसी खुद-ब-खुद ठीक हो गयी है। अब वहां, ना तो कोई दाना था और ना ही कोई निशान। डॉक्टर से बात करने के बाद पता चला कि इस तरह के दानों को मिलिया (Milia) कहा जाता है, जिसे हमारे देश में गुहेरी (Guheri) भी कहा जाता है। (Milia Symptoms, Causes and Treatment in Hindi)

क्यों होती ही गुहेरी या मिलिया ?

milia

मिलिया  को मिल्क स्पॉट भी कहा जाता है। यह सफेद रंग की फुंसी है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। नवजात बच्चों में यह समस्या काफी आम है लेकिन वयस्कों को भी यह स्किन-प्रॉब्लम हो सकती है। स्टडीज़ और एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्किन की ऊपरी परत पर डेड स्किन सेल्स जमा होकर मिलिया का रुप ले लेती हैं। मिलिया की समस्या कई लोगों को अनुवांशिक भी हो सकती है। वहीं, इसके अन्य भी कई कारण (Mila Causes) हैं जैसे-

मिलिया के लक्षण ( Symptoms of Milia or Milk Spots)

आमतौर पर मिलिया या गुहेरी होने पर उस दाने को छूने से दर्द और जलन नहीं होती। पर, इससे चेहरे पर फुंसी वाली जगह पर धब्बा या मस्से हो सकते हैं। मिलिया में त्वचा पर इस तरह के लक्षण दिखायी देते हैं-

  • आंखों, नाक, गाल और माथे पर दाने
  • नवजात शिशुओं के मसूड़ों में छोटे दाने
  • वयस्कों में पीठ, हाथों और चेहरे पर सफेद फुंसिया
  • मिलिया स्किन के उन हिस्सों में भी हो सकती है जहां, पहले से कोई स्किन प्रॉब्लम हो

मिलिया के इलाज के घरेलू तरीके क्या हैं ? (Home Remedies for Milia or Milk Spots)

कैस्टर ऑयल

ऐसा कहा जाता है कि कैस्टर ऑयल (Cator Oil)  लगाने से मिलिया की फुंसी कुछ दिनों में गायब हो जाती है। इसे, रोज़ रात में सोने से पहले फुंसी पर लगाएं। इससे धीरे-धीरे फुंसी सॉफ्ट होने लगेगी और खत्म हो जाएगी। (Popular home remedies for Milia)

लहसुन की पट्टी

मिल्क सॉफ्ट या गुहेरी के देसी इलाज (Guheri ke desi ilaaj) के तौर पर लहसुन की पट्टी बांधी जाती रही है। इसके लिए लहसुन की 2-3 कलियां लेकर उन्हें कूट लें। लहसुन के इस दरदरे पेस्ट को एक रूई के टुकड़े के साथ फुंसी के ऊपर रखें। इसे पट्टी बांधकर भी रख सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source