
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : May 4, 2026 5:11 PM IST
Medically Verified By: Dr. Kamalesh A
Image credits by: माइल्ड हीट स्ट्रोक क्या है?
Mild Heat Stroke Symptoms : गर्मियों में तेज धूप और बढ़ता तापमान शरीर पर गहरा असर डाल सकता है। ऐसे मौसम में अक्सर लोग थकान, सिरदर्द या ज्यादा पसीना आने जैसी समस्याओं को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार ये लक्षण माइल्ड हीट स्ट्रोक या हीट-रिलेटेड इलनेस की शुरुआती चेतावनी हो सकते हैं। हैदराबाद स्थित नारायणा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. कमलेश ए के मुताबिक, गर्मियों में तेज धूप की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,जिसमें हीट स्ट्रोक भी शामिल है। यदि समय रहते इसके संकेतों को पहचान की जाए, तो गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं माइल्ड हीट स्ट्रोक क्या है और कैसे करें इसकी पहचान?
जब हमारे शरीर का तापमान कंट्रोल करने वाला सिस्टम गर्मी के दबाव में ठीक से काम नहीं कर पाता, तब शरीर को खुद को ठंडा रखने में मुश्किल होने लगती है। यह स्थिति हीट स्ट्रोक की शुरुआती अवस्था हो सकती है, जिसे माइल्ड हीट स्ट्रोक कहा जाता है। अगर इस दौरान सावधानी न बरती जाए, तो यह तेजी से गंभीर हीट स्ट्रोक में बदल सकती है, जिससे शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं।
माइल्ड हीट स्ट्रोक के लक्षण शुरुआत में हल्के लग सकते हैं, लेकिन ये शरीर के अंदर बढ़ते खतरे का संकेत हो सकते हैं, जो निम्न हैं-
mild heat stroke symptoms - AI generated
ये सभी संकेत बताते हैं कि शरीर गर्मी से लड़ते-लड़ते थक चुका है और उसे तुरंत राहत की जरूरत है।
अगर आपको कुछ गंभीर लक्षण दिखे, तो फौरन डॉक्टर्स के पास जाने की जरूरत होती है, ताकि समय पर इलाज शुरू हो सके। हालांकि, फौरन आपको कुछ चीजें अपनाने की जरूरत होती है, जैसे
अगर हालत में सुधार न हो या उलझन, बेहोशी, तेज बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण बढ़ने लगें, तो तुरंत मेडिकल मदद लेना जरूरी है।
गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए कुछ आसान से टिप्स को फॉलो करने की जरूरत होती है, जैसे-
Disclaimer : माइल्ड हीट स्ट्रोक मामूली परेशानी नहीं, बल्कि शरीर का एक गंभीर संकेत हो सकता है। इसे समय रहते पहचानना और तुरंत सही कदम उठाना बहुत ही जरूरी है। आपकी थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
थकान दूर करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें और पानी जरूर पिएं।
पेट में गर्मी (या एसिडिटी) के प्रमुख लक्षणों में पेट/सीने में जलन, खट्टी डकारें, अत्यधिक गैस, पेट फूलना, कब्ज, दस्त, जी मिचलाना और पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या भारीपन शामिल हैं।
हीटस्ट्रोक एक गंभीर बीमारी है जिसमें किसी व्यक्ति का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, जो अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने या ज़ोरदार शारीरिक व्यायाम के परिणामस्वरूप होता है। ऐंठन, दौरे या कोमा। पसीना आ सकता है और त्वचा देखने में ठंडी लग सकती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.