... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 9, 2018 6:41 PM IST
माइग्रेन की समस्या में क्या न खाएं ? © Shutterstock
माइग्रेन की समस्या में खान-पान का विशेष महत्व होता है। जो लोग माइग्रेन के रोगी होते हैं उनको अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखना होता है। माइग्रेन की समस्या में तेज सरदर्द के अलावा, मिचली आना, चक्कर आना और उल्टी आने जैसी समस्या होती है। माइग्रेन का दर्द कई बार तो कई घंटों तक बना रहता है। माइग्रेन की समस्या अक्सर लोगों में डिप्रेशन, स्ट्रेस और कम नींद की वजह से हो जाती है। हम यहां कुछ ऐसे फूड के बारे में बता रहें हैं जिनको माइग्रेन की समस्या होने पर नहीं सेवन करना चाहिए।
एल्कोहलः विशेष रूप से रेड वाइन माइग्रेन को ट्रिगर करता है। एल्कोहल में टैनिन और फ्लैवोनॉयड्स जैसे यौगिक होते हैं, जो माइग्रेन की समस्या को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, एल्कोहल का सेवन डिहाईड्रेशन का कारण भी बनता है जो सिरदर्द को बढ़ाता है। ये भी पढ़ेंः क्या आपका भी कम नहीं हो रहा है वजन ? हो सकते हैं ये 8 कारण।
कैफीन: यदि आप माइग्रेन से पीड़ित हैं तो आपको कैफीन के सेवन को सीमित करना चाहिए। अधिक कैफीन का सेवन आपके दिमाग के रिसेप्टर्स को प्रभावित करता है जिसके कारण माइग्रेन की समस्या होती है।
प्रोसेस्ड मीट: प्रोसेस्ड मीट का सेवन माइग्रेन की समस्या को बढ़ाता है। मांस में एक सोडियम नाइट्रेट नामक प्रीसरवेटिव होता है, जो मस्तिष्क रसायन में परिवर्तन का कारण बनता है जिससे माइग्रेन का दर्द ट्रिगर होता है। ये भी पढ़ेंः वजन कम करना चाहते हैं ? जानें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रजुता दिवेकर के 13 आसान टिप्स।
पैक्ड फूड्स या ड्रिंक्स: आर्टिफिशिल स्वीटनर माइग्रेन को ट्रिगर करने में योगदान देता है। माइग्रेन को रोकने के लिए पैक किए गए खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों का उपभोग करना बंद करें। डाइट सोडा, नाश्ता में अनाज और पुडिंग शामिल हैं।
चॉकलेट क्रेविंग: चॉकलेट का सेवन भी माइग्रेन को बढ़ाता है। मिठ के लिए क्रेविंग आना माइग्रेन का लक्षण होता है। माइग्रेन के शुरुआती चरण में, लोग चॉकलेट क्रेविंग का अनुभव करते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.