मेटाबोलिक एसिडोसिस (खून में एसिड बनना) क्या है? जानिए इसके लक्षण और कारण

Metabolic Acidosis : यह एक एसिड से जुड़ी बीमारी है। इस स्थिति में ब्लड में एसिड काफी बनने लगता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 27, 2024 6:05 PM IST

Metabolic Acidosis : मेटाबोलिक एसिडोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ब्लड में बहुत अधिक एसिड बनने लगता है। यह स्थिति क्रोनिक किडनी डिजीज वाले लोगों में काफी आम है। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर हो सकती है। इसलिए इसका इलाज बहुत ही जरूरी होता है। आइए जानते हैं मेटाबोलिक एसिडोसिस क्या है, इसके लक्षण और बचाव के उपाय-

मेटाबॉलिक एसिडोसिस क्या है?  (What Is Metabolic Acidosis)

मेटाबोलिक एसिडोसिस वह स्थिति है, जिसमें आपके ब्लड में बहुत अधिक एसिड बनने लगता है। यह स्थिति तब हो सकती है, जब आपका शरीर बहुत अधिक एसिड बनाता है, रक्त से पर्याप्त एसिड नहीं निकाल पाता है या दोनों ही स्थितियों में ऐसा हो सकता है। क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) से पीड़ित लोगों को मेटाबोलिक एसिडोसिस का खतरा अधिक होता है।

मेटाबॉलिक एसिडोसिस  संकेत और लक्षण (Sign and Symptoms of Metabolic Acidosis)

मेटाबॉलिक एसिडोसिस के लक्षण हर व्यक्ति में एक जैसे नजर नहीं आते हैं। हर व्यक्ति में इसके संकेत अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में लक्षणों को पहचानना मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं इसके कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में-

  1. सांस लेने में बदलाव (सांस धीमी, गहरी और कठिन हो जाती है)
  2. दिल की धड़कनें काफी तेज होना
  3. भ्रम की स्थिति
  4. बहुत अधिक थकान होना
  5. कमज़ोरी महसूस करना
  6. जी मिचलाना
  7. उल्टी करना
  8. भूख में कमी
  9. हल्के मामलों में या यदि एसिडोसिस धीरे-धीरे विकसित होता है तो आमतौर पर कोई लक्षण नहीं होते हैं।

मेटाबॉलिक एसिडोसिस के कारण क्या हैं?

किडनी की बीमारी मेटाबोलिक एसिडोसिस के सबसे आम कारणों में से एक है। इसमें सीकेडी और तीव्र किडनी डैमेज शामिल हैं। कुछ स्थितियों में इसके होने के जोखिम बढ़ सकते हैं, जैसे-

  1. हाइपरकेलेमिया (पोटैशियम का स्तर ज्यादा होना)
  2. धूम्रपान
  3. एनीमिया
  4. मधुमेह से संबंधित केटोएसिडोसिस
  5. लैक्टिक एसिडोसिस
  6. काफी दस्त होना
  7. डिहाइड्रेशन
  8. एस्पिरिन की अधिक मात्रा, इत्यादि।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.