परिवार और सामाजिक दबाव से महिलाओं में तेजी से बढ़ रही मानसिक समस्याओं का खतरा, एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी

Mental health issues: महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जो एक चिंताजनक विषय बन रहा है। मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं, जिनके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 12, 2025 9:36 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Mahilaon mental health problems: मानसिक स्वास्थ्य का हेल्दी होना सबसे ज्यादा जरूरी है और पुरुष हों या महिलाएं अगर मानसिक स्वास्थ्य सही नहीं है तो उसका प्रभाव शारीरिक समस्याओं पर ज्यादा पड़ता है। मानसिक और शारीरिक समस्याओं दोनों एक दूसरे का कारण बन सकती हैं। सरल शब्दों में कहें को कई ऐसी शारीरिक बीमारियां हैं, जिनके कारण हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी खराब होने लगता है। वहीं अगर लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य खराब है, तो हमारा शारीरिक स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगता है। महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य में समस्या से जुड़े कई मामले सामने आने लगे हैं, जिस पीछे हेल्थ एक्सपर्ट्स कई अलग-अलग कारण बताते हैं। डॉक्टर प्रशांत गोयल, सीनियर कंसल्टेंट, साइकोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली ने भी महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी लगातार बढ़ती समस्याओं के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जिनके बारे में इस लेख में बताया गया है।

पारिवारिक और सामाजिक दबाव

आज भी हमारे देश में बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर महिलाओं को पूरी तरह से अपनी सोच और विचार सबसे सामने रखने की आजादी नहीं है। यह उनका मानसिक स्वास्थ्य लगातार खराब करने वाले प्रमुख कारणों में से एक है। इसलिए महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए उनपर बढ़ते पारिवारिक और मानसिक दबाव को कम करना जरूरी है।

महिला स्वास्थ्य सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं

डॉक्टर प्रशांत गोयल ने कहा कि महिला स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। परिवार के पुरुष सदस्यों को भी इस बारे में जागरूक होना होगा। महिलाएं अपनी सेहत को लेकर तभी जागरूक होंगी, जब उन्हें घर-परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। उन्हें खुले माहौल में अपनी समस्याएं साझा करने की आजादी मिलनी चाहिए, ताकि वे समय पर सही इलाज ले सकें। महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हमें लगातार प्रयास करते रहना होगा। जब महिलाएं स्वस्थ रहेंगी, तभी वे आत्मनिर्भर बनेंगी और एक बेहतर समाज की नींव रखेंगी।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source