
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 9, 2020 4:06 PM IST
मेंस्ट्रुअल कप क्या है? जानें मेंस्ट्रुअल कप के इस्तेमाल का सही तरीका और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें
Menstrual Cup: सैनिटरी पैड महिलाओं द्वारा पीरियड्स के समय इस्तेमाल करने के लिए समय आम तरीका है। जहां, सैनिटरी पैड्स (Sanitary Pads) महिलाओं की ज़रूरत के अनुसार अलग-अलग वेरायटी में उपलब्ध होते हैं। वहीं इनके अलावा भी मार्केट में महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल के लिए कई और प्रॉडक्ट्स भी उपलब्ध हैं। मेंस्ट्रुअल कप (Menstrual Cup) भी ऐसा ही एक पर्याय है जिसे महिलाओं अब सैनिटरी पैड की जगह इस्तेमाल कर रही हैं। हालांकि, मेंस्ट्रूअल कप को लेकर अभी भी कई महिलाएं सहज नहीं हैं और अक्सर, मेंस्ट्रुअल कप से जुड़े कई प्रकार के सवाल पूछती हैं। कई महिलाओं को मेंस्ट्रूअल कप का इस्तेमाल करने से डर लगता है क्योंकि उन्हें लगता है कि यह उनके लिए किसी इंफेक्शन की वजह ना बन जाए। (Menstrual Cup Usage hazards)
पीरियड्स हाइजिन उत्पादों में मेंन्स्ट्रुअल कप एक एडवांस और इस्तेमाल में आसान तरीका है। जब पीरियड्स की बात आती है तो लड़कियां ऐसे विकल्प चुनती हैं जो डिस्पोजेबल हो या जिन्हें इस्तेमाल के बाद फेंक दिया जाए। इसलिए वे सैनिटरी पैड्स का प्रयोग करती हैं। इन्हें साफ-सफाई के लिहाज से भले ही आसान माना जाता है। लेकिन, कई महिलाओं के लिए पैड्स का इस्तेमाल असुविधाजनक भी होता है। कई महिलाओं को पैड्स के इस्तेमाल से पीरिड्स के दौरान स्किन रैशेज़ हो जाते हैं और हर 2-3 घंटे बाद पैड बदलने का काम भी उन्हें झंझटभरा और थकाऊ लगता है। साथ ही पर्यावरण को भी सैनिटरी पैड्स की वजह से नुकसान पहुंचता है।
लेकिन, मेंस्ट्रूअल कप को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। मेंस्ट्रुअल कप महिलाओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए ऐसे मटेरियल से तैयार किए जाते हैं जो उनके स्वास्थ्य के अनुकूल और सुरक्षित हो। इसीलिए, इनके दोबारा इस्तेमाल से इंफेक्शन या किसी तरीके के जहर फैलने जैसी समस्याएं नहीं होतीं। साथ ही इन्हें इस्तेमाल के तुरंत बाद फेंकने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
कई लोगों को मत है कि कुंवारी लड़कियां जो सेक्सुअली एक्टिव नहीं हैं उन्हें मेंन्स्ट्रुअल कप्स का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इससे हाइमन ब्रेक हो सकता है। जिससे, उनकी वर्जिनिटी खत्म हो सकती है। लेकिन, यह केवल एक मिथक है। क्योंकि, मेंन्स्ट्रुअल कप्स ऐसे लचीले मटेरियल से बनाए जाते हैं जो, आपकी वर्जिनटी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। इसीलिए, कम उम्र की लड़कियां भी इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं। (Menstrual Cups Myths)
महिलाओं में मेंस्ट्रुअल कप के इस्तेमाल (Menstrual Cups Hygiene) को लेकर हिचकिचाहट की एक बड़ी वजह इसके बारे में कम जानकारी है। ज़्यादातर महिलाओं को इसके इस्तेमाल, रखरखाव आदि से जुड़ी सही जानकारी नहीं है। इसीलिए, वे मेंस्ट्रुअल कप्स के इस्तेमाल से कतराती हैं। वहीं, दूसरी तरफ मेंस्ट्रुअल कप का प्रयोग कर रही महिलाओं के अनुसार यह इस्तेमाल में बेहद आसान और सुविधाजनक है। कई महिलाएं मेंस्ट्रुअल कप पहनकर एक्सरसाइज या स्वीमिंग जैसी एक्टिविटीज़ में भी हिस्सा ले लेती हैं। सैनिटरी पैड्स की तुलना में मेंस्ट्रुअल कप्स अधिक हाइजिनिक और सुरक्षित पाए गए हैं। (Tips For Safe Periods)