पीरियड्स के समय इन मेन्स्ट्रुअल हाइजीन टिप्स को ना करें नजरअंदाज

क्या आप भी पीरियड्स में एक ही पैड को 6 घंटे तक लगाए रहती हैं? यदि हां, तो आपकी यह आदत वेजाइनल इंफेक्शन का कारण बन सकती है? ऐसे में हर महिलाओं को मेन्स्ट्रुअल हाइजीन (Menstrual Hygiene in hindi) की तरफ खास ध्यान देना चाहिए। पीरियड्स के दिनों में साफ-सफाई और कुछ हाइजीन टिप्स फॉलो करके आप संक्रमण से खुद को बचा सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 2, 2020 6:41 PM IST

Menstrual Hygiene Tips in Hindi: पीरियड्स या मासिक धर्म महिलाओं के बॉडी का एक नेचुरल प्रॉसेस है और जीवन का मुख्य हिस्सा है। इसे हर महीने होना ही है। कोई भी महिला इससे बच नहीं सकती बशर्ते कि कोई समस्या ना हो। कोई समस्या होने पर कई बार पीरियड्स लेट भी होता है या दो महीने के बाद होता है। कई महिलाएं पीरियड्स के दिनों में पेट और कमर दर्द से काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में वे सारा दिन लेटी रहती हैं। कोई काम नहीं करना चाहतीं, मूड भी काफी खराब होता है। खीझ, गुस्सा भी आता है। ऐसे में वे एक ही पैड लगाए कई बार 5-6 घंटे रह जाती हैं।

क्या आप जानती हैं कि पीरियड्स में एक ही पैड को 6 घंटे तक लगाना वेजाइनल इंफेक्शन (Vaginal Infection) का कारण बन सकता है? ऐसे में मेन्स्ट्रुअल हाइजीन (Menstrual Hygiene in hindi) की तरफ खास ध्यान देना चाहिए। पीरियड्स के दिनों में साफ-सफाई (Period Hygiene Tips in hindi) सेहत के लिए लाभदायक होता है। पीरियड्स में कुछ हाइजीन टिप्स फॉलो (Periods me Hygiene ko maintain rakhne ke upay in hindi) करके आप संक्रमण से खुद को बचा सकती हैं।

मेंस्ट्रुअल हाइजीन के लिए सैनिटरी पैड का यूज

गर्मी के दिनों में पीरियड्स होने पर हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में मेंस्ट्रुअल हाइजीन को बनाए रखन के लिए सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करें। पीरियड्स होने पर एक ही पैड का अधिक देर तक यूज ना करें। प्रत्येक चार घंटे पर पैड बदलती रहें। यदि हेवी ब्लीडिंग होती है, तो पैड जल्दी बदल लें।

अंडरगार्मेंट्स भी बदलना है जरूरी

पीरियड्स होने पर महिलाओं के बीच स्नान ना करने की गलत धारणा व्याप्त है। खासकर, छोटे शहरों और गांवों में, पर ऐसा करना ठीक नहीं। पीरियड्स के दिनों में भी आपको स्नान करना (Periods me Hygiene ko maintain rakhne ke upay in hindi) चाहिए। हर दिन स्नान करके साफ कपड़े और अंडरगार्मेंट्स पहनें। एक ही पैंटी को पहने रहने से कई बार उसमें ब्लड लग जाता है, जो बैक्टीरिया का कारण बन सकता है। इससे आपको वेजाइनल इंफेक्शन भी हो सकता है। बेहतर है कि आप अंडरगारमेंट्स बदलें और कॉटन का पहनें। कॉटन पसीना को जल्दी सोखता है, जिससे त्वचा ड्राई रहती है।

मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल

आजकल कुछ महिलाएं सैनिटरी पैड की जगह मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करती हैं। वैसे ये भी सुरक्षित होता है, क्योंकि इससे हाइजीन को बनाए रखना ज्यादा आसान होता है।

साफ-सफाई को ना करें नजरअंदाज

पीरियड्स होने पर पानी से वेजाइना के पास अच्छी तरह से साफ करें। मेंस्ट्रुअल हाइजीन के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। सफाई करने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाजार में उपलब्ध वेजाइना क्लीनर का भी उपयोग कर सकती हैं।

Menstrual Problems : इन आयुर्वेदिक नुस्खों से पाएं पीरियड्स क्रैम्प से छुटकारा