Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोविड वैक्सीनेशन के बाद नहीं होगी पीरियड्स में देरी, हेवी फ्लो या Unexpected Vaginal Bleeding की समस्या, स्टडी का दावा

बता दें कि भारत में भी कई एक्सपर्ट्स द्वारा इस बात का खंडन किया जा जा चुका है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन लेने से फर्टिलिटी या पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं नहीं आतीं। वही, इस स्टडी में भी यही बात दोहरायी गयी है। (Covid Vaccination And Periods )

कोविड वैक्सीनेशन के बाद नहीं होगी पीरियड्स में देरी, हेवी फ्लो या Unexpected Vaginal Bleeding की समस्या, स्टडी का दावा

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 27, 2022 3:59 PM IST

Covid Vaccination And Periods: कोरोना वायरस की वैक्सीन लेने के बाद पीरियड्स में बदलाव आने और फर्टिलिटी कम होने जैसी बातें काफी समय से उठती रहीं हैं। वहीं, स्वास्थ्य एजेंसियों द्वारा समय-समय पर इस बारे में स्पष्टीकरण भी दिए जाते रहे हैं कि वैक्सीनेशन और इंफर्टिलिटी का आपस में कोई संबंध है या नहीं। इसी कड़ी में एक नयी स्टडी में कहा गया है कि, वैक्सीन लेने के बाद महिलाओं के पीरिड्स में मामूली-से बदलाव देखे जा सकते हैं लेकिन कुछ समय बाद सब नॉर्मल हो जाता है।  बता दें कि भारत में भी कई एक्सपर्ट्स द्वारा इस बात का खंडन किया जा जा चुका है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन लेने से फर्टिलिटी या पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं नहीं आतीं। वही, इस स्टडी में भी यही बात दोहरायी गयी है। (Covid Vaccination And Periods In Hindi)

वैक्सीनेशन से नहीं कम होती फर्टिलिटी

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (British Medical Journal) में छपे एक लेख में दावा किया गया है कि  यूके की स्वास्थ्य नियामक संस्था Medicines and Healthcare products Regulatory Agency द्वारा दावा किया गया है कि,  वैक्सीन लेने से गर्भधारण या फर्टिलिटी से जुड़ी कोई समस्या नहीं आती। इसके लिए 2 स्टडीज का रेफरेंस भी दिया गया।  इस लेख  कहा गया कि MHRA को ऐसी 37,000 रिपोर्ट्स मिली हैं जिनमें वैक्सीन लेने के बाद अचानक से ब्लीडिंग होने (unexpected vaginal bleeding), हेवी पीरियड फ्लो ( heavier flow) और पीरियड्स में देरी होने ( delayed periods after a Covid jab) जैसी समस्याएं महिलाओं ने महसूस कीं। बता दें कि, महिलाओं में वैक्सीन लेने के बाद पीरियड्स में बदलाव आने के दावे अक्सर किए जाते रहे हैं लेकिन, वहीं दूसरी तरफ एक्सपर्ट्स द्वारा इस दिशा में अधिक रिसर्च की ज़रूरत बतायी गयी है।

वहीं, अमेरिका में की गयी एक स्टडी में कोरोना वायरस की वैक्सीन लेने वाली 400 से अधिक महिलाओं के पीरियड साइकल का विश्लेषण किया गया। इस दौरान डॉक्‍टरों ने देखा कि ज्यादातर महिलाओं को कोविड का टीका लगाने के बाद पीरियड्स एक या दो दिन पहले ही आ गए। हालांकि, इसके अलावा अन्य किसी प्रकार के गम्भीर लक्षण देखने को नहीं मिले। वहीं, वैक्सीन लेने के बाद दूसरी बार पीरिड्स होने पर  महिलाओं में अधिक या बहुत कम ब्‍लीडिंग होने, पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाने या पीरियड्स में बहुत देरी जैसी समस्याएं नहीं देखी गयी।

Also Read

More News

महिलाओं के लिए सुरक्षित है वैक्सीनेशन

इसी तरह नॉर्वे में की गयी एक अन्य स्टडी में 5,600 महिलाओं ने हिस्सा लिया और इस स्टडी के परिणामों से पता चला कि दूसरी वैक्सीन लेने से पहले भी और टीकाकरण के बाद भी केवल 40 फीसदी महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी  एक ही समस्या (periods related problems) देखने को मिली। वही, महिलाओं ने हेवी फ्लो या कम फ्लो की शिकायत की।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यह निष्कर्ष निकाला गया कि कोविड वैक्‍सीनेशन कराने के बाद महिलाओं की प्रजनन शक्ति या प्रजनन प्रणाली (Covid vaccination and female fertility) से जुड़े किसी भी प्रकार के नेगेटिव प्रभाव नहीं देखे गए हैं और ऐसा कहा जा सकता है कि महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हेल्‍थ के लिहाज से कोरोना वायरस की वैक्सीन्स पूरी तरह सेफ हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई स्वास्थ्य संबधी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)