... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 2, 2020 9:47 AM IST
पुरुषों को अंडरवियर से जुड़ी इन बातों की होनी चाहिए जानकारी वरना हो सकता है नुकसान
Men's Health: बाजार में अंडरवियर हर डिजाइन, रंग और साइज के उपबल्ध होते हैं। इसका बाजार विश्वभर में काफी फैला हुआ है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो अंडरवियर ना खरीदता हो या फिर पहनता ना हो? सभी लोग अंडरवियर (Underwear) का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं होता है, क्योंकि हम हमेशा ऐसे विषयों (Men's Health) पर बात करने से कतराते हैं। अंडरवियर को लेकर बहुत से लोगों के मन में सवाल होते हैं, लेकिन वो उसका जवाब ढूंढ नहीं पाते हैं। आइए जानते हैं आपके मन में उभरे सवालों के जवाब-
बहुत से लोगों के मन में ये (Men's Health:) सवाल होता है कि दो दिन तक लगातार अंडरवियर पहना जा सकता है या नहीं? अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं, तो हम आपको बता दें कि आप दो दिन तक लगातार अंडरवियर पहन सकते हैं। इससे सेहत को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। बशर्ते आपका अंडरवियर देखने में साफ लग रहा हो और उसे पहनने में आपको कोई परेशानी ना हो। वहीं, यदि आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है या फिर शरीर में अधिक पसीना आता है, तो रोज अंडरवियर बदल लें। ऐसा करने से आप इंफेक्शन की समस्या से बच सकते हैं।
अंडरवियर का फैब्रिक कैसा है, इसका असर भी आपकी सेहत पर पड़ता है। ज्यादातर लोग कॉटन के मुलायम अंडरवियर पहनने की सलाह देते हैं। कॉटन के अंडरवियर में पसीना आसानी से सूख जाता है और हवा भी सही से पास होती है। वहीं, कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो सिंथेटिक और पॉलिएस्टर के फैब्रिक के अंडरवियर पहनने से ज्यादा कंफर्ट फील करते हैं।
अमेरिका में हुए एक पोल के मुताबिक, एक चौथाई अमेरिकन कभी-कभी बिना अंडरवियर पहने भी घर से बाहर निकल जाते हैं। एक्सरसाइज करने के लिए अगर आप फिटेड कपड़े पहनते हैं और आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या नहीं है, तो आप अंडरपैंट्स नहीं पहने तो भी चलेगा।
सभी प्वाइंट्स को सोचने-समझने पर निष्कर्ष निकलता है कि आपके अंडरवियर साफ-सुधरे होने जरूरी हैं। यदि आपको पसीना बहुत आता है और स्किन से जुड़ी कोई समस्या है, तो इंफेक्शन से बचने के लिए रोजाना फ्रेश अंडरवियर पहनें। एक्सरसाइज के दौरान सोच-समझकर अंडरवियर का चुनाव करें।
Menstrual Problems : इन आयुर्वेदिक नुस्खों से पाएं पीरियड्स क्रैम्प से छुटकारा
Fatty Liver : युवा सबसे अधिक होते हैं फैटी लिवर के शिकार, करी पत्ता है इसका असरदार इलाज
Iodine Deficiency : सेहत के लिए बहुत जरूरी है आयोडीन, इन संकेतों से करें इसकी कमी की पहचान
Benefits of Onion : गर्मियों में सलाद के रूप में खाएं प्याज, शरीर को होंगे ये 6 असरदार फायदे