मेनोपॉज़ और पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स से हैं परेशान तो खाएं स्प्राउटेड मेथी

पीएमएस और मेनोपॉज के लक्षण मानी जाने वाली समस्याओं से राहत पाने में अंकुरित मेथी मदद कर सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 8, 2019 12:37 PM IST

मेथी एक ऐसी सब्ज़ी है जो हमारी सेहत को कई तरीकों से बेहतर बनाने का काम करती है। महिलाओं के लिए मेथी का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए मेथी को डायट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। पीरियड क्रैम्प्स, ब्लोटिंग और इर्रेग्यूलर पीरियड्स की समस्याओं से राहत पाने के लिए मेथी खाने की सलाह दी जाती है।

इसी तरह मेनोपॉज शुरु होने पर होने वाली परेशानियों से भी महिलाओं को मेथी राहत दिला सकती है। मेथी के पत्ते और दानों को आप अपनी सब्ज़ियों, दाल और रोटी में मिलाकर खा सकती हैं। इसके अलावा मेथी के दानों का पावडर और उन्हें अंकुरित बनाकर भी खा सकती हैं।

स्प्राइटेड मेथी या ऐसे मेथी के दाने जिनमें अंकुर निकले हों काफी पौष्टिक बन जाते हैं। पीएमएस और मेनोपॉज के लक्षण मानी जाने वाली समस्याओं से राहत पाने में अंकुरित मेथी मदद कर सकती है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंकुरित मेथी में विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, नियासिन, पोटेशियम, आयरन और एल्कलॉइड की अच्छीा मात्रा मौजूद रहती है। अंकुरित मेथी में डायोसजेनिन नामक एक कम्पाउंड भी पाया जाता है जिसमें एस्ट्रोरजेन जैसे गुण और स्टे रॉयड सैपोनिन होते हैं। इसीलिए मेथी को भिगोकर और अंकुर निकलने तक इंतज़ार कीजिए और उनका सेवन कीजिए।

मेथी महिलाओं की हेल्थ के लिए मेथी को काफी गुणकारी माना जाता है।  पीरियड्स के अलावा पीठ के दर्द और पीएमएस जैसी परेशानियों से भी राहत पाने के लिए महिलाओं को मेथी के सेवन की सलाह दी जाती है। इसके अलावा महिलाओं को होने वाली हार्ट डिज़िज़ेज से बचने के लिए भी मेथी को भोजन में शामिल करने को अच्छा माना जाता है।

स्टडीज़ में ऐसा बताया गया है कि नियमित रूप से अंकुरित मेथी का सेवन करने से कोलस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कम किया जा सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से  स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

इसी तरह यह रक्त में मौजूद फैट और ग्लूकोज़ के स्तर को भी नियंत्रित करता है। इस तरह मेथी आपको दिल की बीमारियों से भी बचाने  का काम करती है।