Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
क्या आप जानते हैं कि जिस तरह महिलाओं में रजोनिवृत्ति यानी मेनोपॉज की स्थिति आती है, ठीक उसी तरह से पुरुषों में भी पुरुष रजोनिवृत्ति होती है? शायद, यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग रहा हो, पर ऐसा पुरुषों के साथ भी होता है। हालांकि, यह महिलाओं की रजोनिवृत्ति से काफी अलग स्थिति होती है। पुरुषों के लिए रजोनिवृत्ति शब्द का प्रयोग कभी-कभी उम्र बढ़ने के कारण टेस्टोस्टोरोन का स्तर कम होने या टेस्टोस्टोरोन की जैव उपलब्धता में कमी बताने के लिए किया जाता है।
कैसे होता है अलग
महिलाओं की रजोनिवृत्ति और पुरुषों में रजोनिवृत्ति दो भिन्न स्थितियां हैं। हालांकि, महिलाओं में अंडोत्सर्ग (ओव्यूलेशन) खत्म हो जाता है और हार्मोंस बनने भी कम हो जाते हैं और यह सब अपेक्षाकृत कम समय में होता है, जबकि पुरुषों में हार्मोन बनना और टेस्टोस्टोरोन की जैव उपलब्धता कई वर्षों में कम होती है। पुरुषों में रजोनिवृत्ति महिलाओं की अपेक्षा अचानक नहीं होती है। इसके संकेत और लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं। पुरुषों के हार्मोन टेस्टोस्टोरोन के स्तर में कमी किसी भी सूरत में उस तेजी से नहीं होती है जिस तेजी से महिलाओं में होती है। विशेषज्ञ इसे एंड्रोपॉज, टेस्टोस्टोरोन डेफिशिएंसी या देर से शुरू हुआ हाइपोगोनाडिज्म कहते हैं।
मेनोपॉज के बाद चाहती हैं न बढ़े वजन, तो करें ये जरूरी काम
पुरुषों में रजोनिवृत्ति के संकेत और लक्षण
- मूड बदलना और चिड़चिड़ापन।
- शरीर में चर्बी का पुनर्वितरण।
- मांसपेशियों की कमी।
- शुष्क व पतली त्वचा।
- अधिक पसीना निकलना।
- एकाग्रता की अवधि कम होना।
- उत्साह कम होना।
- अनिद्रा या थकान महसूस होना।
- यौन इच्छा का कम होना।
- यौन क्रिया ठीक से न होना।
मेनोपॉज के कारण जब गिरने लगें बाल, तो ये 7 टिप्स आएंगे आपके काम
ये सभी लक्षण हर पुरुषों में अलग-अलग हो सकते हैं। कई बार जब जीवनशैली या मनोवैज्ञानिक समस्या आदि पुरुषों में रजोनिवृत्ति के लिए जिम्मेदार नहीं होते तो इसके लक्षण हाइपोगोनाडिज्म के कारण सामने आ सकते हैं, जब हार्मोन कम बनते हैं या बनते ही नहीं हैं। किसी-किसी में हाइपोगोनाडिज्म जन्म से ही मौजूद होता है। कुछ मामलों में हाइपोगोनाडिज्म का विकास जीवन में आगे चलकर भी हो सकता है। खासकर उन पुरुषों में जो मोटे हैं या जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज है। ऐसे पुरुषों में रजोनिवृत्ति के लक्षण सामने आ सकते हैं।
हाइपोगोनाडिज्म देर से शुरू होने का पता आमतौर पर आपके लक्षणों और खून की जांच के नतीजों से पता चलता है। इसका उपयोग टेस्टोस्टोरोन का स्तर जानने के लिए किया जाता है। पुरुष रजोनिवृत्ति के लक्षणों को आप जीवनशैली में बदलाव लाकर कम कर सकते हैं :
- पौष्टिक आहार लें।
- नियमित व्यायाम करें।
- पर्याप्त नींद लें।
- तनाव मुक्त रहें।
मेनोपॉज के बाद भी रहना है स्वस्थ, तो डाइट में ये चीजें जरूर होनी चाहिए