कोविड और लॉन्ग कोविड नहीं Medium Covid भी कर सकता है आपको परेशान! जानें मीडियम कोविड के लक्षण

कोविड और लॉन्ग कोविड की संभावना के बीच हम में से ज्यादातर लोग मीडियम कोविड को नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं क्या है मीडिया कोविड।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 5, 2022 5:01 PM IST

देश भर में एक बार फिर से कोविड के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है और एक बार फिर से लोगों के बीच कोविड के लक्षण चर्चा का विषय बन गए हैं। लोगों में कोविड के लक्षण जैसे बुखार, खांसी, गले में खराश की बात को लेकर चर्चा आम है लेकिन लॉन्ग कोविड के लक्षण, जो संक्रमण के कुछ सप्ताह से लेकर कुछ महीनों तक रहते हैं, उन पर भी बहस जारी है। कोविड और लॉन्ग कोविड की संभावना के बीच हम में से ज्यादातर लोग मीडियम कोविड को नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं क्या है मीडिया कोविड।

इतने दिन बाद दिखते हैं लॉन्ग कोविड के लक्षण

बहुत से लोग इन दिनों लॉन्ग कोविडको लेकर चर्चा कर रहे हैं और कम समय में दिखाई देने वाले लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। ये लक्षण भले ही कम समय में खुद ब खुद गायब हो जाते हैं लेकिन ये हमारे रोजाना के जीवन को बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि लॉन्ग कोविड, कोविड होने के तीन महीने बाद शुरू होता है और ये लक्षण कम से कम दो महीने प्रभावित करना शुरू करते हैं।

मीडियम कोविड के प्रभाव ?

बात करें मीडियम कोविड की तो ये लॉन्ग कोविड की तुलना में कम दिनों तक आपको परेशान करता है। जब बात लोगों में लक्षणों के दिखाई देने की होती है तो हेल्थ एक्सपर्ट मीडियम कोविड से परेशान लोगों द्वारा महसूस किए जाने वाले लक्षणों को कोविड के आम लक्षणों की ही तरह देखते हैं।

इसलिए अगर आपको दूध की महक नहीं आ रही है तो ये आपकी रोजाना की जिंदगी को प्रभावित करने जा रहा है फिर चाहे ये परेशानी कितने ही दिनों तक रहे। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपको लॉन्ग कोविड हुआ है या फिर मीडियम कोविड लेकिन थकान, गंध व स्वाद महसूस न होना आपकी जिंदगी को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है।

मीडियम कोविड के लक्षण?

मीडियम कोविड के लक्षण ठीक लॉन्ग कोविड के लक्षण जैसे ही दिखाई देते हैं बशर्ते आपको उन्हें पहचानने की जहमत उठानी होगी।

1-थकान

2- सांस लेने में कठिनाई

3-सीने में जकड़न

4- सूखी खांसी

5- सीने में दर्द

6- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द

7-सोने में कठिनाई

8-मूड स्विंग

कितने दिनों तक रहता है लॉन्ग कोविड?

कोविड होने के तीन महीने बाद आमतौर पर ये स्थिति सामने आती है। इसके लक्षण आपको दो महीने तक परेशान कर सकते हैं लेकिन बहुत सी रिपोर्ट ऐसी हैं, जो ये बताती हैं कि लॉन्ग कोविड के लक्षण और ज्यादा दिनों तक आपको परेशान कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source