
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 7, 2020 6:07 PM IST
In a 2018 National Center for Complementary and Integrative Health study, over 14% of adults practising meditation reported a significant increase from previous years.
ध्यान (Dhyan) यानी मेडिटेशन (Meditation) यदि आप नहीं करते हैं, तो इसे करना शुरू कर दें। मेडिटेशन का सेहत पर काफी पॉजिटिव असर होता है। ध्यान यानी मेडिटेशन प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है। जीवन में नवऊर्जा का संचार करता है। ध्यान रोजमर्रा की जिंदगी के लिए काफी आवश्यक है। ये तन और मन दोनों को क्रियाशील बनाता है। ध्यान एक ऐसी क्रिया है, जिसके माध्यम से आप अपने जीवन की अनेक समस्याओं का निवारण कर सकते हैं। जानें, ध्यान (Dhyan ke fayde) के माध्यम से होने वाले फायदों (Meditation Benefits) के बारे में।
ध्यान (Meditation Benefits) आपके शरीर की कोशिकाओं एंव इंद्रियों को नियत्रिंत कर मांसपेशियों को आराम देता है और नए त्वचा कोशिकाओं का निर्माण कर हमारे शरीर को क्रियाशील बनाता है। मुक्त कणों और तनाव का मुकाबला कर चेहरे पर पड़ी झुर्रियों की समस्या को दूर करता है। बढ़ते तनाव को कम कर, हार्मोनल असंतुलन जैसी बुराइयों को दूर कर तन-मन को तरोताजा करता है।
मेडिटेशन करते समय ना करें ये गलतियां, फायदे कम नुकसान होंगे ज्यादा
लगातार होती जीवन की भागदौड़ में अनेक प्रकार की उलझनें और तनाव आते है, जिससे हमारा मन हमेशा विचलित सा बना रहता है। ध्यान ऐसे समय में वरदान रूपी भेंट है, जिसे करके आप अपनी अंदर की उथल पुथल का काफी हद तक कम कर सकते है। क्योकि यह तनाव को कम कर शरीर को आराम पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा पुराने तनाव को भी कम कर सार्थक परिणाम देता है। इसलिये आपको अपने घर पर नियमित रूप से स्वच्छ जगह पर बैठकर व्यायाम करना चाहिए।
तनाव बढ़ने से शरीर का रक्त चाप बढ़ने लगता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे समय के लिए विशेषकर उच्च रक्तचाप की समस्या के लोगों के लिए ध्यान एक तैयार टॉनिक है जिसे नजरंदाज करना सबसे बड़ी भूल हो सकती है। ध्यान करने के लिए आप 15-20 मिनट तक अपनी दोनो आँखें बंद करें और ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं। यही आपके स्वास्थ के लिए सबसे बड़ा टॉनिक बन सकती है।