
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 16, 2022 12:50 AM IST
सीडीसी (The Centers for Disease Control and Prevention) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष महिलाओं की तुलना में 5 वर्ष तक कम जीते हैं और इसकी वजह हैं विभिन्न प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स जिनका रिस्क पुरुषों में बहुत अधिक देखा जाता है। कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां, हार्ट अटैक, प्रोस्टेट कैंसर और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का खतरा पुरुषों में 30 साल की उम्र के बाद अधिक बढ़ जाता है। यही वजह है कि उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों को उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ना केवल पुरुष बल्कि महिलाओं को भी कुछ हेल्थ चेकअप्स और टेस्ट कराने चाहिए। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही टेस्ट्स के बारे में जो 35-40 वर्ष की उम्र के बाद पुरुषों को जरूर कराने चाहिए।
आंकड़ों के अनुसार हाइपरटेंशन से पीड़ित 80% से अधिक लोगों को यह पता नहीं होता कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है क्योंकि उन लोगों में हाई बीपी के लक्षण दिखायी नहीं देते। इसीलिए, अधिकांश मामलों में टेस्ट करने के बाद ही हाई ब्लड प्रेशर लेवल की समस्या का पता चल पाता है। एक्सपर्ट के अनुसार, कार्डियाक इवैल्युएशन की मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल का भी पता लगाया जाता है। गौरतलब है कि, कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल से जुड़ी नसों में चिकनाई या प्लैक जमा हो सकता है जो हृदय की कार्यप्रणाली और ब्रेन फंक्शन को भी प्रभावित कर सकता है।
हाई बीपी की तरह ही डायबिटीज की बीमारी सबसे तेजी से बढ़ रही लाइफस्टाइल डिजिजेज में से एक है। कई बार लोगों को डायबिटीज के लक्षणों का बहुत देर से पता चलता है और तब स्थिति काफी गम्भीर हो सकती है। प्री-डायबिटीज टेस्ट कराने से लोगों को डायबिटीज के रिस्क के बारे में जल्दी पता चल सकेगा और इस टेस्ट के परिणामों के आधार पर समय से लोगों को अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने और डायबिटीज से बचने से जुड़ी तैयारी कर सकते हैं।
इन दोनों महत्वपूर्ण टेस्ट्स के अलावा इन मेडिकल टेस्ट की सलाह दी जाती है-