मैक्स हॉस्पिटल ने अत्याधुनिक ऑन्को-डेकेयर सेंटर का किया उद्घाटन

उत्तर भारत में अग्रणी हेल्थ केयर प्रोवाइडर मैक्स हेल्थ केयर ने आज गुड़गांव में एक अत्याधुनिक डे केयर सेंटर का उद्घाटन किया। यह सेंटर न सिर्फ गुड़गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा बल्कि रेवाड़ी, झज्जर और मेवात जैसे गुड़गांव के आस-पास के क्षेत्रों के लोग भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 25, 2019 11:31 AM IST

उत्तर भारत में अग्रणी हेल्थ केयर प्रोवाइडर मैक्स हेल्थ केयर ने आज गुड़गांव में एक अत्याधुनिक डे केयर सेंटर का उद्घाटन किया। यह सेंटर न सिर्फ गुड़गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा बल्कि रेवाड़ी, झज्जर और मेवात जैसे गुड़गांव के आस-पास के क्षेत्रों के लोग भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। मैक्स हेल्थकेयर के अध्यक्ष अभय सोय ने इस सेंटर का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर, साकेत के अध्यक्ष, डॉ. हरित चतुर्वेदी और मैक्स हॉस्पिटल, गुड़गांव की ऑन्कोलॉजी निदेशक डॉ. भावना सिरोही भी उपस्थित रहीं।

इस सेंटर का उद्देश्य रोगी के अनुभव को बेहतर करना है। इसमें कैंसर की पहचान के लिए तत्काल निदान और 2 घंटे में स्क्रीनिंग पैकेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, थेरपी से गुजर रहे सभी मरीजों के लिए कीमो हेल्पलाइन की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जहां उन्हें ट्रेन किए हुए डॉक्टर और नर्स अटेंड करेंगे। बुजुर्ग मरीजों को इमरजेंसी सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। होम सर्विस की शुरुआत के साथ मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

खुजली को यूं भांपता है हमारा दिमाग

एक इन-हाउस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से हमारे विशेषज्ञ नेटवर्क अस्पतालों के ट्यूमर बोर्ड और अंतर्राष्ट्रीय ऑन्कोलॉजिस्ट का संचालन कर सकेंगे। प्रारंभिक योजना यह है कि इसे डे केयर सुविधा को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चलाया जाए और फिर समय को रोगी की आवश्यकताओं के अनुसार बढ़ाया जाए। नर्सिंग सेंटर में एक इन-हाउस ऑन्को-फार्मासिस्ट की मदद से दवाइयां आसानी से मिल सकेंगी। डे केयर में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा है, जिसमें इन-हाउस ऑन्को-फार्मासिस्ट इंटरनेशनल फार्मासिस्ट से सलाह ले सकेंगे।

डॉ. भावना सिरोही ने इस लॉन्च के बारे में बाच करते हुए कहा कि, “भारत के साथ-साथ दुनियाभर में कैंसर की बीमारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कैंसर के रोगियों में जीने की इच्छा ही उन्हें जिंदा रखने में हमारी मदद कर सकती है। यही वजह है कि हम इस प्रकार की सुविधा लेकर आएं हैं, जो पड़ोस के किसी भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। कीमोथेरेपी के सभी कमरों में प्राकृतिक लाइट की व्यवस्था है जो रोगी के मनोबल को बढ़ाने और उसे जल्दी ठीक करने में सहायक होगी।“

इस सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए मैक्स हेल्थकेयर बुजुर्ग मरीजों के लिए मुफ्त ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराएगा।

स्रोत- (प्रेस रिलीज)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source